अनुभवहीन मंत्रियों के कारण मोदी के हाथ है सारी ताकत: राहुल बजाज
जाने-माने उद्योगपति राहुल बजाज ने कहा है कि कुछ मंत्रियों की अनुभवहीनता की वजह से सारी ताक त प्रधानमंत्री के हाथ में सिमटती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मानना गलती होगी कि देश में कोई राजनीतिक विकल्प नहीं है।
बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा कि कई मंत्री पहली बार सांसद बने हैं। कई सारे मंत्रियों को कोई अनुभव नहीं है और यह स्थिति ताकत के केंद्रीकरण की ओर ले जा रही है।
उद्योग संगठन आईएमसी के 108वें एजीएम में बजाज ने कहा कि कमजोर मंत्रालयों की वजह से केंद्रीकरण की स्वाभाविक प्रवृति पैदा हो जाती है। कुछ हद तक यह ठीक हो सकता है और इसके कुछ फायदे भी हैं।
स्विट्जरलैंड पर नहीं भरोसा
खासकर भारत जैसे बड़े और जटिल देश में। बेहद सधे अंदाज में बात करने वाले राहुल ने कहा कि 2014 के चुनाव में जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के पक्ष में आया था। पीएम को अब भी लोगों का विश्वास हासिल है।
राजनीतिक तौर पर हवा अब भी भाजपा के पक्ष में है। लेकिन लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर ज्यादा कुछ नहीं हुआ है। हां यह सच है कि हवा अभी भी पीएम के पक्ष में बह रही है।
राहुल बजाज ने सवाल उठाया है कि एनएसजी की सदस्यता पर जब स्विट्जरलैंड ने भारत का समर्थन नहीं किया तो काले धन के मामले में सरकार कितनी तरक्की कर लेगी। आज स्विट्जरलैंड कहां है। एनएसजी में क्या हुआ। स्विस राष्ट्रपति ने कहा कि वो भारत का समर्थन करते हैं। लेकिन पीछे हट गए।