फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Minister Ramdas Athawale slapped in an event in Ambernath

मेरी लोकप्रियता से कुछ लोगों को जलन इसलिए हुआ हमला : अठावले

Sun, 09 Dec 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 09 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Central Minister Ramdas Athawale slapped in an event in Ambernath
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास अठावले से मारपीट की घटना के बाद रविवार को ठाणे जिले का अंबरनाथ इलाका बंद रहा। वहीं, रामदास अठावले ने कहा कि मेरी बढ़ती लोकप्रियता से कुछ लोगों को जलन हो गई है। इसी वजह से मेरे ऊपर हमला किया गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस संबंध में वह जल्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे। ठाणे जिले के अंबरनाथ स्थित नेताजी मैदान में शनिवार की रात संविधान गौरव सभा का आयोजन किया गया था। अठावले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। घटना करीब रात 10 बजे तब हुई जब अठावले संविधान पर भाषण देने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। प्रवीण गोसावी नाम के एक युवक ने उनको थप्पड़ मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री अठावले को कोई चोट नहीं आई क्योंकि उनके साथ खड़े लोगों और पुलिसकर्मियों ने गोसावी की मंशा सफल नहीं होने दी। गोसावी की आरपीआई कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। उसे उल्हास नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के मद्देनजर अठावले ने रविवार को बयान जारी कर कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बावजूद आरपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबरनाथ को पूरी तरह बंद कराया। ठाणे और पुणे में भी कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed