फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government will bring a permanent solution to the problem of stubble

पराली समस्या का स्थायी समाधान लाएगी केंद्र सरकार

Sat, 30 Nov 2019 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Nov 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Central Government will bring a permanent solution to the problem of stubble
पराली

केंद्र सरकार बहुत जल्द पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान लेकर आएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार इस समस्या से निपटने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल पराली के एवज में किसानों को मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन


मंत्री ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में सदन को बताया, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक विशेष समिति गठित की गई है जो पराली का हल निकालने के लिए नई योजना बनाएगी। उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि समिति एक या दो महीनों में योजना तैयार कर लेगी।
विज्ञापन


रूपाला ने कहा, कुछ राज्याें में किसान अगली फसल की बुआई करने के लिए पराली जलाता है। सरकार इन किसानों को पराली की राख के फसल पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक करेगी। इसके अलावा सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 1151 करोड़ रुपये की मशीनें दी हैं। तीन राज्याें को अब तक 55 हजार मशीनें बांटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पराली से ये नुकसान  

रूपाला ने सदन को बताया कि अनुमान के मुताबिक एक टन धान की पराली में करीब 5.5 किलो नाइट्रोजन, 2.3 किलो फॉसफोरस पेंटॉक्साइड, 25 किलो पोटाशियम ऑक्साइड और 1.2 किलो सलफर होता है। पराली के जलाने से 400 किलो कार्बन निकलता है। इससे भूमि के जरूरी तत्व खत्म हो जाते हैं साथ ही जमीन का तापमान, नमी, फासफोरस और ऑर्गेनिक तत्वों पर प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed