फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government submits before Kerala HC that there is currently no provision for taking a third dose of COVID19 vaccine

केरल: सरकार ने कहा- कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगने के बाद तीसरी का कोई नियम नहीं, हाईकोर्ट में दिया जवाब

Thu, 26 Aug 2021 05:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Aug 2021 05:45 PM IST
सार

कोर्ट में याचिकाकर्ता ने बताया कि वे सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और वहां कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड को मंजूरी मिली है, कोवाक्सिन को नहीं। उन्हें यहां कोवाक्सिन के दोनों डोज लगाए गए हैं। इसलिए उन्हें कोवीशील्ड लगवाने की इजाजत दी जाए।

विज्ञापन
Central Government submits before Kerala HC that there is currently no provision for taking a third dose of COVID19 vaccine
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार ने केरल हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने के बाद तीसरी खुराक लेने का फिलहाल कोई नियम नहीं है। दरअसल, केरल हाईकोर्ट में कन्नूर के रहने वाले एक व्यक्ति ने याचिका लगाई थी। इसमें कहा गया है कि उन्होंने कोवाक्सिन की दोनों खुराकें ली हैं। अब वे कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और वहां कोवीशील्ड को मंजूरी मिल चुकी है। कोवाक्सिन को अब तक सऊदी अरब में मंजूरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


भारत की स्वदेसी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन अगले महीने निर्णय ले सकता है। कोवाक्सिन को अभी तक किसी भी पश्चिमी नियामक द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है। टीके के लिए डब्ल्यूएचओ के सहायक महानिदेशक डॉ. मारियांगेला सिमाओ का कहना है कि भारत बायोटेक वैक्सीन के बारे में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का आकलन बेहतर था और अधिकारियों से सितंबर के मध्य तक अहम फैसले की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैक्सीन के शॉट पर कुछ अध्ययन प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें तय किए गए पैमाने पर वैक्सीन को सही पाया गया है। इससे पहले 19 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed