फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government should not try to destabilize Punjab again

किसान आंदोलन पर शरद पवार बोले- 'पंजाब को फिर से अस्थिर करने का प्रयास न करे केंद्र सरकार'

Thu, 28 Jan 2021 04:26 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 04:26 AM IST
विज्ञापन
Central government should not try to destabilize Punjab again
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई

दिल्ली मे ट्रैक्टर परेड हिंसा के बाद एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब कोफिर से अस्थिर करने का प्रयास न करे और न ही किसान आंदोलन को खालिस्तान से जोड़ने का प्रयास करे।

विज्ञापन


एनसीपी सुप्रीमों ने कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसका कोई भी समर्थननहीं करता। लेकिन इसके पीछे की वजह को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंनेकहा कि किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी कि इसका सकारात्मक हल खोजना चाहिए था।
विज्ञापन


वार्ता का भी कुछ नतीजा नहीं निकला। केंद्र सरकार ने ठीक से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई जिससे किसानों का सब्र जवाब दे गया और वे उग्र हो गए। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को जिद छोड़कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए। किसानों पर बल का प्रयोग करने से कुछ हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का वातावरण बिगाड़ने के लिए अहंकारी सरकार जिम्मेदार- राउत
शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा है कि 26 जनवरी को देश के गौरव दिवस पर हुई हिंसा की निंदा करते हैं। लेकिन दिल्ली के वातावरण को बिगाड़ने के लिए अहंकारी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाल किले पर जो कुछ हुआ वह राष्ट्रीय शर्म की बात है। जब दुनिया गणतंत्र दिवस पर हमारे सामर्थ्य को देख रही थी। उसी दिन दोपहर के बाद दिल्ली का हिंसक दृश्य दिखाई दिया।


राउत ने कहा कि दो महीने से किसानों ने संयम दिखाया और शांति से आंदोलन किया लेकिन किसानों का संयम जवाब दे गया जिससे दिल्ली में अराजकता पैदा हुई। उन्होंने तंज कसा कि क्या केंद्र सरकार इसी घटनाक्रम का इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed