फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government employees body seeks work from home online meetings after PM Modi Appeal

PM Modi Appeal: केंद्र के कर्मचारियों की सरकार से मांग- लागू करें WFH और ऑनलाइन मीटिंग; समर्थन में कई संगठन

Wed, 13 May 2026 08:58 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 13 May 2026 08:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। पीएम ने कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स फिर से शुरू करने को कहा है, ताकि देश युद्ध के आर्थिक प्रभावों से सुरक्षित रह सके। 

विज्ञापन
Central government employees body seeks work from home online meetings after PM Modi Appeal
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की वजह से गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने की जनता से अपील की है। इसके बाद केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के एक संगठन ने केंद्र सरकार से 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम), ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के संबंध में व्यापक दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (सीएसएस) फोरम केंद्रीय सचिवालय के कामकाज की रीढ़ माने जाने वाले सीएसएस अधिकारियों का एक प्रतिनिधि निकाय है। इस संगठन ने पीएम मोदी की अपील के संबंध में अपनी मांगें रखी हैं। 
विज्ञापन


कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग
फोरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम', ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग को फिर से अपनाने को प्रोत्साहन देने का हवाला देते हुए कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से सरकारी कार्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम का मानना है कि एक संतुलित और संरचित ढांचा उत्पादकता, कर्मचारी कल्याण, डिजिटल गर्वनेंस को बढ़ा सकता है। इसके साथ ही ग्रीन सेक्रेटेरिएट (पर्यावरण के अनुकूल सचिवालय) की परिकल्पना का समर्थन कर सकता है।

पीएम मोदी ने की थी क्या अपील?
यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, सोने की खरीद को एक साल के लिए टालने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग में वृद्धि, पार्सल आवाजाही के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और घर से काम करने जैसे उपायों का सुझाव देने के बाद आई है।


पीएम की अपील के समर्थन में आए कई कर्मचारी संगठन
ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने भी प्रधानमंत्री के इस कदम का समर्थन किया है। पटेल ने कहा कि ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन सरकार से देश के कल्याण और प्रगति के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सुझाए गए 'वर्क फ्रॉम होम', वर्चुअल मीटिंग जैसे उपायों पर विचार करने का आग्रह करता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed