फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center will give incentive amount to eliminate sickle cell scheme will implemented in high prevalence states

Health: सिकल सेल के खात्मे के लिए प्रोत्साहन राशि देगा केंद्र, उच्च प्रसार वाले राज्यों में लागू होगी योजना

Mon, 09 Oct 2023 05:41 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 05:41 AM IST
सार

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत यह योजना 17 उच्च प्रसार वाले राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड में लागू होगी।
 

विज्ञापन
Center will give incentive amount to eliminate sickle cell scheme will implemented in high prevalence states
Blood Cells

विस्तार

देश में सिकल सेल मरीजों तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार ने नई पहल पर विचार शुरू किया है, जिसके तहत आशा कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस योजना का पूरा स्वरूप भी तैयार किया है, जिसके तहत हर मरीज के लिए आशा कर्मचारी को 40 रुपये मिलेंगे। इस तरह आगामी तीन वर्ष में करीब सात करोड़ मरीजों की पहचान के लिए आशा कर्मचारियों को 280 करोड़ रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। यह सभी जांच आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र और स्वास्थ्य शिविरों के जरिये होंगी।
विज्ञापन


इन 17 राज्यों पर ध्यान
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत यह योजना 17 उच्च प्रसार वाले राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड में लागू होगी।
विज्ञापन


सात करोड़ लोगों की जांच का लक्ष्य
मिशन का लक्ष्य तीन वर्षों में सात करोड़ लोगों की जांच, परामर्श, नए रोगियों तक सरकारी कार्ड पहुंचाना है। प्रत्येक व्यक्ति की सिकल सेल रोग जांच कराने पर 20 रुपये और जांच के बाद अगर रोगी मिलता है तो उस तक सिकल सेल कार्ड पहुंचाने के लिए अतिरिक्त 20 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने की शुरुआत
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मप्र से राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन शुरू किया, जिसका लक्ष्य 2047 से पहले इसे खत्म करना है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ईपीसी समिति से अनुमति मिलने के बाद इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 2.5-2.5 करोड़ लोगों की जांच कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए आशा प्रोत्साहन राशि क्रमश: 100-100 करोड़ रुपये तय की है। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो करोड़ आबादी के लिए 80 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि होगी। 

क्या है सिकल सेल
यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो ऐसी लाल रक्त कोशिकाओं से होता है जिनका आकार असामान्य, कठोर तथा हंसिया के समान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed