{"_id":"5c560cf1bdec2273a74cfd5e","slug":"center-prepares-to-give-first-installment-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने शुरू की किसानों को पहली किस्त देने की तैयारी, राज्यों को दिया निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने शुरू की किसानों को पहली किस्त देने की तैयारी, राज्यों को दिया निर्देश
Sun, 03 Feb 2019 03:04 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 03 Feb 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने किसानों को 6,000 रुपये की सहायता राशि की पहली किस्त देने की तैयारी शुरू कर दी है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को बताया कि केंद्र ने सभी राज्यों को जल्द से जल्द छोटे और सीमांत किसानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है ताकि मार्च अंत तक 2,000 रुपये की राशि उन्हें दी जा सके। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में दो हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों के लिए ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बजट में योजना के लिए 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। कुमार ने विश्वास जताया कि योजना को लागू करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कृषि मंत्रालय ने मिशन मोड पर योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में तत्काल आधार पर तैयारियां पूरी की जानी हैं। इसलिए कृषि सचिव ने 1 फरवरी को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को पत्र लिखा है। पत्र में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गांवों के छोटे व सीमांत किसानों की सूची तैयार करने को कहा है। इसमें किसान का नाम, लिंग और एससी/एसटी श्रेणी के बारे में जानकारी होगी। इसे ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया जाएगा ताकि चालू वित्त वर्ष के दौरान जल्द पैसे बांटे जा सकें।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर में लागू होने में लगेगा समय
कुमार ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में योजना लागू करने में समय लग सकता है। दरअसल, वहां जमीनों का स्वामित्व समुदाय के आधार पर होता है। पूर्वोत्तर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी और केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति इसे मंजूरी देगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय योजना को लागू करेगा।
500 रुपये छोटी राशि नहीं
यह पूछे जाने पर कि सालाना 6,000 रुपये यानी हर माह 500 रुपये की मदद किसानों के लिए पर्याप्त होगी तो कुमार ने कहा कि 500 रुपये गरीब किसानों के लिए छोटी राशि नहीं है। इसका इस्तेमाल बच्चों को स्कूल भेजने और सिंचाई के लिए किया जा सकता है।