{"_id":"589f1cbc4f1c1b875237cab7","slug":"center-is-not-responsible-for-the-delay-in-the-appointment-of-judges-ravi-shankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों की नियुक्ति में देरी के लिए केंद्र जिम्मेदार नहीं : रविशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जजों की नियुक्ति में देरी के लिए केंद्र जिम्मेदार नहीं : रविशंकर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जजों की नियुक्ति में देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, क्योंकि नियुक्ति के लिए ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर’ पहले ही न्यायपालिका को भेजा जा चुका है। यहां एक कार्यक्रम में जब कानून मंत्री से जजों की नियुक्ति में हस्तक्षेप के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि यह गलत धारणा है। भाजपा के नेता तो न्यायपालिका की आजादी के लिए जेल तक गए हैं। उन्होंने कहा कि कृपया इस धारणा को बदलिये।
विज्ञापन
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि जजों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि 50 और 60 के दशक के जज शानदार थे।
विज्ञापन
कानून मंत्री ने इशारा किया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और कैग की नियुक्ति में तो मददगार हो सकते हैं, लेकिन जजों की नियुक्ति को चुनौती नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि कोलेजियम सिस्टम से पहले भारत में जस्टिस कृष्णा अय्यर, हिदायतुल्ला, गजेंद्र गडकर और पतंजलि शास्त्री जैसे महान न्यायाधीश हुए।
विज्ञापन