फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Census no longer forming paper form from mobile app, Citizenship card will be issued

अब कागजी फॉर्म नहीं मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, जारी किए जाएंगे नागरिकता कार्ड

Mon, 08 Jul 2019 05:40 AM IST
Nilesh Kumar गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 05:40 AM IST
सार

  • पेपरलेस जनगणना के लिए आधुनिक मोबाइल ऐप तैयार 
  • पेपरलेस जनगणना के लिए आधुनिक मोबाइल ऐप तैयार
  • ऐप के जरिये हासिल की जाएगी 60 से अधिक जानकारी
  • एनपीआर और नागरिकता कार्ड के लिए उपयोग होगी यही डाटा

विज्ञापन
Census no longer forming paper form from mobile app, Citizenship card will be issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनगणना केलिए कागज के फार्म के बदले मोबाइल ऐप के जरिये जानकारी इकट्टी करने की जमीन तैयार हो गई है। अगले साल अप्रैल से शुरू हो रही 2021 के लिए सवा अरब से अधिक नागरिकों की जनगणना मोबाइल से कराने केलिए एक विकसित ऐप तैयार किया जा चुका है। इस ऐप के जरिए प्रत्येक नागरिक के संबंध में 60 से अधिक जानकारियां हासिल की जाएगी। बाद में इसी ऐप से हासिल डेटाबेस से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और बाद में नागरिकता कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जनगणना के कार्य में लगाए गए शिक्षकों को ऐप के जरिए जानकारी हासिल करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों के मोबाइल में इस ऐप को फीड करने के बाद इन्हें डाटा एकत्रित करने की गहन जानकारी दी जाएगी। हालांकि विकल्प के तौर पर कागज के फार्म भी होंगे।
विज्ञापन


मगर सरकार को उम्मीद है कि ज्यादातर लोग कागज केफार्म की जगह मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे। क्योंकि यह न सिर्फ आसान है, बल्कि इससे जल्द से जल्द डाटा एकत्र किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जनगणना कार्य में 27 लाख कर्मियों को लगाया जाएगा। कार्य शुरू करने के पहले इन्हें पूरी तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा का विश्लेषण करना होगा आसान

कागज के फार्म पर जानकारी इकट्ठा कर इसका विश्लेषण बेहद जटिल और लंबी प्रक्रिया थी। इस नए विकसित मोबाइल ऐप से विश्लेषण बेहद आसान होगा। एक बार ऐप में जानकारी इकट्ठा होते ही कई विश्लेषण स्वत: हो जाएंगे। इससे पहले की तरह विश्लेषण में लंबा वक्त नहीं लगेगा।

हासिल की जाएगी 60 से अधिक जानकारियां

वर्ष 2021 की जनगणना में इस मोबाइल ऐप केजरिए 60 से अधिक जानकारियां इकट्ठी की जाएंगे। जानकारियों में घर में उपलब्ध सुविधाएं, पेयजल, बिजली के स्रोत, वाहन, धर्म, व्यवसाय, लिंग, साक्षरता, मातृभाषा शामिल होंगी। एनपीआर के लिए इस ऐप में अलग सेट होगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, आधार, पासपोर्ट, मोबाइल, पैन नंबर, मतदाता पहचान पत्र संख्या शामिल होंगी।

अगस्त में होगा फील्ड ट्रायल

जनगणना की प्रक्रिया अगले साल अप्रैल महीने से होगी। इससे पहले इसी साल के अगस्त में ऐप का फील्ड ट्रायल होगा। इस ट्रायल के जरिये ऐप की एक एक कमी चिन्हित कर इसे दूर किया जाएगा। इसकेबाद प्रशिक्षण के लिए कर्मियों की पहचान कर प्रशिक्षण देने की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed