फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEEW Cooking Energy Access Survey 2020 Only half of the urban slum population uses LPG cylinders

महंगाई की मार: शहरी झुग्गियों की केवल आधी आबादी करती है एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल

Thu, 11 Mar 2021 03:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Mar 2021 03:50 AM IST
विज्ञापन
CEEW Cooking Energy Access Survey 2020 Only half of the urban slum population uses LPG cylinders
LPG cylinder - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश और बिहार सहित छह राज्यों (छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान) में रहने वाली एक चौथाई शहरी-गरीब आबादी की पहुंच से एलपीजी सिलिंडर दूर होता जा रहा है।

विज्ञापन


काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट एंड वाटर (सीईईडब्लू) के ‘कुकिंग एनर्जी एक्सेस सर्वे 2020 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। यह सर्वे छह राज्यों के 58 जिलों के 83 शहरी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 656 घरों पर किया गया।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, इन शहरी झुग्गियों में रह रहे करीब 86 फीसदी परिवारों के पास एलपीजी गैस कनेक्शन है। बावजूद इसके 50 फीसदी ऐसे लोगों की पहुंच से एलपीजी सिलिंडर दूर होता जा रहा है। इन छह राज्यों में देश की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली एक चौथाई आबादी निवास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 फीसदी परिवार लकड़ी जलाकर बनाते हैं खाना
सर्वे के मुताबिक, ऐसे घरों में 16 फीसदी परिवार आज भी वायु प्रदूषण फैलाने वाले ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें जलाने की लकड़ी, गोबर के कंडे या कोयला, कृषि अपशिष्ट और मिट्टी तेल शामिल हैं। सीईईडब्ल्यू के सीईओ अरुणाभा घोष ने कहा है कि सिलिंडर की कीमत बढ़ती जा रही है, ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के अगले चरण में सरकार को शहरी झुग्गी-बस्तियों के लोगों को लक्षित करना चाहिए, जिनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed