फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CCTV footage of hospital stay of Jayalalithaa deleted said Apollo hospital

जयललिता के अस्पताल में ठहरने के दौरान वाली सीसीटीवी फुटेज डिलीट

Thu, 20 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Thu, 20 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of hospital stay of Jayalalithaa deleted said Apollo hospital

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु की जांच के लिए गठित जांच आयोग ने उनके अस्पताल में ठहरने के दौरान की सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग की अस्पताल से मांग की थी। अब अस्पताल का कहना है कि वह वीडियो डिलीट हो गई हैं। इस बात की जानकारी अपोलो अस्पताल ने न्यायमूर्ति ए अरुमुघस्वामी के आयोग को दी।

विज्ञापन


यह आयोग उन परिस्थितियों की जांच कर रहा है जिसके चलते 22 सितंबर, 2016 को जयललिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज अस्पताल में दिसंबर 5, 2016 तक चला। उसी दिन उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल के मैमून बादशा ने एक समाचार वेबसाइट को बुधवार को  बताया कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग 30 दिनों के बाद ऑटोमैटिकली ओवरराइट हो जाती हैं। यानि कि डिलीट हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने आयोग से कहा कि वह फुटेज देने में असमर्थ हैं। इससे पहले आयोग ने अपोलो अस्पताल को अस्पताल के भीतर के विभिन्न क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज जमा करने को कहा था। बादशा का कहना है कि अस्पताल में यह प्रक्रिया है कि केवल 30 दिनों तक की ही सीसीटीवी फुटेज जमा की जाती हैं। इसके बाद नई वीडियो रिकॉर्ड होने लगती हैं।


गौरतलब है कि मामले में गवाहों के रूप में जिनसे पूछताछ की गई है उनमें सरकारी और अपोलो अस्पताल के दर्जनों डॉक्टर, पूर्व और मौजूदा सरकारी अफसर तथा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। तमिलनाडु सरकार ने सितंबर, 2017 में जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत इस मामले की जांच के लिए पैनल का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed