पश्चिम बंगाल के हाइवे पर लगेंगे CCTV कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर एक सप्ताह में हुए दो हादसों में 15 लोगों की मौत के बाद अब जिला पुलिस से हाइवे के हादसों के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की एक सूची तैयार करने को कहा गया है। इसमें दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे के पलसिट-डानकुनी के बीच खास ध्यान दिया जाएगा।
दो दिन पहले हुए हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद राज्य की ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने कांकसा का दौरा किया था। उसके बाद ही यह सूची तैयार करने का फैसला किया गया। इस सूची के आधार पर संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और वाच टावर बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी सरकारी सूत्रों ने यहां दी।
दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर इस साल हुए हादसों में 24 लोगों की मौत
सूत्रों ने बताया कि राज्य परिवहन विभाग के सहयोग से पुलिस संवेदनशील इलाकों में कैमरे व वाच टावर लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करेगी। इसके अलावा वहां तमाम वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के भी उपाय किए जाएंगे। फिलहाल हाइवे पर अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटे है। सरकार भविष्य में एक एकीकृत ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू करने पर भी विचार कर रही है।
दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर इस साल हुए हादसों में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 से 2016 के बीच एक्सप्रेस-वे पर पलसिट से डानकुनी के बीच हुए 832 हादसों में कुल 101 लोग मारे गए और 817 लोग घायल हुए।