फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   the goods train will reach delhi to kolkatta in just 24 hour very soon

बहुत जल्द दिल्ली से कोलकाता 24 घंटे में पहुंचेंगी मालगाड़ियां, जानिए कैसे

Fri, 24 Mar 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 24 Mar 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
the goods train will reach delhi to kolkatta in just 24 hour very soon
दोगुनी लंबी होंगी कॉरिडोर में चलने वाली मालगाड़ियां, डबल कंटेनर से होगी ढुलाई - फोटो : self
मौजूदा समय चार से पांच दिन में नई दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाली मालगाड़ियों को पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर (माल ढुलाई गलियारा) के चालू होने के बाद महज 24 घंटे लगेंगे। फ्रेट कॉरिडोर से रेलवे की माल ढुलाई का पूरा ढांचा ही बदल जाएगा।
विज्ञापन


कॉरिडोर में चलने वाली मालगाड़ियां वर्तमान की तुलना में दोगुनी लंबी होंगी। डबल कंटेनर से ढुलाई होगी। कॉरिडोर के स्टेशनों पर माल उतारने-चढ़ाने, स्टोरेज तक ले जाने की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी आए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक एके सिंह ने कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि मौजूदा समय पांच सौ से छह सौ मीटर लंबी मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेट कॉरिडोर में 1200-1300 मीटर लंबी मालगाड़ियां दौड़ेंगी। इनकी औसत रफ्तार अभी 27 से 35 किलोमीटर है, जबकि कॉरिडोर में यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

ऐसे में दिल्ली से कोलकाता के बीच 1441 किलोेमीटर की दूरी तय करने में चार से पांच दिन के बजाए महज 24 घंटे लगेंगे। कॉरिडोर में बनने वाले स्टेशनों के बीच की दूरी 60 किलोमीटर या उससे ज्यादा होगी। इससे कंजेशन के अलावा मैन पॉवर में भी कमी आएगी। वर्तमान में 10 किलोमीटर पर स्टेशन हैं।

यह है पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर

the goods train will reach delhi to kolkatta in just 24 hour very soon
पूर्वी फ्रेट  कॉरिडोर में दो विद्युतीकृत लाइनें होंगी। जगह कम होने के कारण लुधियाना पंजाब से खुर्ज तक यह एक लाइन का होगा।

यह माल ढुलाई का देश का सबसे बड़ा रेल गलियारा (मार्ग) है। इसकी लंबाई 1839 किलोमीटर है, जो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय, जिउनाथपुर और मुगलसराय प्रस्तावित जंक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed