फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CCMB claims Herd immunity developed in Indians, BF.7 variant of Covid will not prove as severe as China

Covid: CCMB का दावा- भारतीयों में ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हुई, कोरोना का BF.7 स्वरूप चीन जितना गंभीर नहीं होगा

Mon, 26 Dec 2022 12:25 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 26 Dec 2022 12:25 AM IST
सार

सीसीएमबी के निदेशक विनय के नंदीकूरी ने कहा कि मौजूदा स्वरूप का संक्रमण उतना गंभीर नहीं है, जितना कि वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से हुआ करता था। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे पास एक हद तक ‘हर्ड इम्युनिटी’ है। 

विज्ञापन
CCMB claims Herd immunity developed in Indians, BF.7 variant of Covid will not prove as severe as China
कोविड जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

चीन में कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ-7 व्यापक स्तर पर अपना असर दिखा रहा है। इसके चलते चीन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं भारतवासी भी चिंतित हैं, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि सीएसआईआर- सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मालिक्यूलर बॉयोलाजी (CCMB) के प्रमुख ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ-7 वैरिएंट का ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा, जितना कि वर्तमान में चीन में दिख रहा है, क्योंकि भारतीयों में पहले ही 'हर्ड इम्युनिटी' विकसित हो चुकी है।

विज्ञापन


सतर्कता बरतना जरूरी
सीसीएमबी के निदेशक विनय के नंदीकूरी ने कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमेशा एक चिंता बनी रहती है कि इन सभी स्वरूपों में प्रतिरोधक प्रणाली से बचने की क्षमता होती है और वायरस उन लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं, जिन्हें टीका लग चुका है और यहां तक कि जो ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल करें और निर्धारित शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करें।
विज्ञापन


भारतीयों में विकसित हो चुकी है हर्ड इम्युनिटी
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्वरूप का संक्रमण उतना गंभीर नहीं है, जितना कि वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से हुआ करता था। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे पास एक हद तक ‘हर्ड इम्युनिटी’ है। वास्तव में हमारी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ी है, क्योंकि हम अन्य वायरस के संपर्क में हैं। अधिकारी ने कहा कि चीन द्वारा अपनाई जाने वाली ‘‘शून्य कोविड नीति’’ देश में संक्रमण के तेजी से फैलने के मुख्य कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की कम दर ने भी वहां संक्रमण की गंभीरता को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में टीकाकरण की दर ज्यादा
सीसीएमबी के निदेशक ने कहा कि भारत ने डेल्टा लहर देखी है, जो काफी गंभीर थी। हमने टीकाकरण किया और फिर ओमिक्रोन लहर आई और हमने एहतियाती खुराक लगाना जारी रखा। हम कई मायनों में अलग हैं। चीन में जो हो रहा है, वह भारत में नहीं हो सकता है। नंदीकूरी ने कहा कि भारत में टीकाकरण की दर ज्यादा है। बड़े पैमाने पर बुजुर्ग और अतिसंवेदनशील आबादी को एहतियाती खुराक भी दी गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इससे यह दावा नहीं किया जा सकता कि भारत में संक्रमण की कोई लहर नहीं आ सकती, लेकिन अभी ऐसा नहीं लगता है कि संक्रमण की कोई लहर तुरंत आ रही है।


कोरोना संक्रमण के 227 नए मामले
पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 227 नए मामले सामने आए हैं। 198 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 3,424 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप के चार मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed