फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cbi transfers over 300 lower level officers

सीबीआई ने 300 से ज्यादा निचले स्तर के अधिकारियों का किया तबादला

Mon, 30 Sep 2019 06:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 30 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Cbi transfers over 300 lower level officers
सीबीआई
सीबीआई को चुस्त-दुरूस्त बनाने के प्रयासों के तहत एजेंसी के 300 से ज्यादा निचले स्तर के ऐसे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है जो 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह जारी आदेशों के तहत देश भर में सैकड़ों कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक और निरीक्षक रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया।
विज्ञापन


एजेंसी में स्वीकृत पदों की संख्या 7,000 से अधिक है। संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ए के भटनागर ने 21 अगस्त, 2019 को विभिन्न इकाइयों के प्रमुखों को कहा था कि वे अपने अधीन उन कर्मचारियों की सूची तैयार करें जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं।
विज्ञापन


पत्र में, भटनागर ने अधिकारियों से सालाना रोटेशन की स्थानांतरण नीति पर कायम रहने को आग्रह किया था क्योंकि कर्मचारियों के एक स्थान पर ही होने से एजेंसी में अनुशासन के मुद्दे पैदा होते हैं। पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को नई तैनाती के तीन विकल्प पेश करने को कहा गया था। उन्हें 10 सितंबर तक आंकड़े पेश करने को भी कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed