फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI sought permission 38 times to investigate 83 corrupt public servants

India News: 83 भ्रष्ट लोकसेवकों की जांच के लिए 38 बार सीबीआई ने मांगी अनुमति, पढ़ें देश की अन्य खबरें

Thu, 23 Feb 2023 06:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 06:17 AM IST
सार

भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 17 (ए) किसी भी पुलिस अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी लोकसेवक के कथित रूप से किए गए किसी भी अपराध की जांच या पूछताछ से रोकती है।

विज्ञापन
CBI sought permission 38 times to investigate 83 corrupt public servants
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में कुल 83 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच शुरू करने की पूर्व अनुमति के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 38 अनुरोध लंबित हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 17 (ए) किसी भी पुलिस अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी लोकसेवक के कथित रूप से किए गए किसी भी अपराध की जांच या पूछताछ से रोकती है। हालांकि, 2018 में संशोधित कानून के अनुसार, स्वयं के लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए कोई अनुचित लाभ स्वीकार करने के आरोप में किसी व्यक्ति की मौके पर गिरफ्तारी से जुड़े मामलों के लिए ऐसी कोई मंजूरी आवश्यक नहीं है। कुल 38 अनुरोध में से कुछ 2019 में भेजे गए। नवंबर 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक 83 कथित रूप से भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व अनुमति विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकारों के अधिकारियों के पास निर्धारित समय से करीब चार महीने अधिक से लंबित थे।
विज्ञापन

   
एचडीआईएल के प्रवर्तकों वधावन बंधु पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को एचडीआईएल के प्रवर्तकों राकेश वधावन और सारंग वधावन के खिलाफ 88.47 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन पर उपनगरीय इलाके अंधेरी में एक इमारत में कार्यालय इकाइयों को अवैध रूप से बेचकर एक कंपनी को ठगने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल का फर्जी अधिकारी बन विदेश में ठगने वाले 16 गिरफ्तार
कोलकाता। कोलकाता में पुलिस ने ठगी के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर गूगल व माइक्रोसॉफ्ट के फर्जी अधिकारी बनकर अमेरिका और यूरोप में लोगों को कॉल कर ठगने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, आरोपियों को कोलकाता के तोपसिया और साल्ट लेक सिटी से गिरफ्तार किया गया। अमेरिका में कई लोगों ने अपने बैंक खातों से पैसे निकालने की शिकायतें की थी। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर छापे मारे और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 


2,000 कर्मचारियों को निकालेगी मैकिन्जी
नई दिल्ली। वैश्विक सलाहकार मैकिन्जी ने अपने 2,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। फर्म ने पांच वर्षों में कर्मचारियों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 45,000 कर दी थी। अब यह लागत घटाने के लिए इनकी संख्या घटाने की योजना बनाई है। प्रभावित कर्मचारियों की संख्या अब भी बदल सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed