{"_id":"5d8375548ebc3e012e1f3c3a","slug":"cbi-seeks-arrest-warrant-against-rajiv-kumar-from-court-in-saradha-chit-fund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिटफंड घोटाला: सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ मांगा गिरफ्तारी वारंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिटफंड घोटाला: सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ मांगा गिरफ्तारी वारंट
Thu, 19 Sep 2019 06:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Sep 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
सीबीआई ने शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत का रुख किया। एजेंसी ने दावा किया कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद चिटफंड घोटाले की जांच में मदद के लिए उसके समक्ष पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
अलीपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सुब्रत मुखर्जी की अदालत में सीबीआई के वकीलों ने कहा कि कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अभी पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक कुमार की ओर से पेश हुए वकीलों ने अदालत को बताया कि वह गवाह हैं न कि आरोपी और इसलिए अदालत इस मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं कर सकती।
विज्ञापन
जांच में सहयोग न करने के आरोप से इनकार करते हुए उनके वकीलों ने दावा किया कि कुमार फरार नहीं हैं और उन्होंने सीबीआई को सूचित किया था कि वह एक से 25 सितंबर तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। शारदा चिटफंड घोटाला दक्षिण 24 परगना जिले में अलीपुर अदालत में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन