{"_id":"614b964c8ebc3ef8d81d74e7","slug":"cbi-registers-case-against-11-with-two-former-customs-officers-in-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामला : सीबीआई ने दो पूर्व कस्टम अधिकारी समेत 11 के खिलाफ केस किया दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामला : सीबीआई ने दो पूर्व कस्टम अधिकारी समेत 11 के खिलाफ केस किया दर्ज
Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM IST
सार
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 5.29 करोड़ के सोना की तस्करी के मामले सीबीआई ने सीमा शुल्क विभाग के पूर्व अधीक्षक नवीन सिंह और विवेक गहलोत का नाम एफआईआर में दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
विस्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 5.29 करोड़ के सोना की तस्करी के मामले में सीमा शुल्क विभाग के दो पूर्व अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर में सीमा शुल्क विभाग के पूर्व अधीक्षक नवीन सिंह और विवेक गहलोत का नाम दर्ज हैं। सीबीआई ने सीमा शुल्क विभाग की ओर से विदेश से 17.73 किलोग्राम सोना की तस्करी के मामले में 2018 में दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीमा शुल्क विभाग के बयान में कहा गया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली थी कि विदेश से करीब साढ़े पांच करोड़ के सोना की तस्करी की जा रही है और तस्कर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के दो अधिकारियों की मदद से इसे बाहर निकालेंगे।
विज्ञापन