फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registered a preliminary enquiry to probe allegations of corruption levied against Anil Deshmukh

100 करोड़ की वसूली: सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
सार

  • मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया था

विज्ञापन
CBI registered a preliminary enquiry to probe allegations of corruption levied against Anil Deshmukh
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बावजूद अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को एक प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज की है। सीबीआई के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


मुंबई में केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि जांच टीम ने हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक मंगलवार दोपहर कुछ जरूरी दस्तावेज जुटाए और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंची और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र किए तथा बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिक जांच शुरू कर दी। सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि ‘सीबीआई ने पांच अप्रैल, 2021 के बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्राथमिक जांच दर्ज की है।’ अधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने आरोपों की प्राथमिक जांच करने के लिए सोमवार को सीबीआई को 15 दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को ही अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच को चुनौती देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई को अनिल देशमुख के खिलाफ प्राथमिक जांच करने का आदेश दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीआई को आरोपों की जांच के लिए 15 दिनों के भीतर पीई शुरू करने का निर्देश दिया था। अब इसी फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं खबर यह भी है कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

परमबीर सिंह ने सौ करोड़ वसूली का लगाया था आरोप
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि गृहमंत्री पर वसूली के आरोप लगाए गए हैं। वह बेहद गंभीर हैं। ऐसे में इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। 

अनिल देशमुख ने सोमवार को दिया था इस्तीफा
सोमवार को सीबीआई जांच के आदेश के तीन घंटे के भीतर ही अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था। अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने कहा था कि वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं।


दिलीप वलसे पाटील बने नए गृह मंत्री 
अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटील राज्य के नए गृह मंत्री बनाये गए हैं। पाटील वर्तमान में उद्धव ठाकरे सरकार में श्रम और आबकारी  मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed