फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dinesh Arora may become witness in Delhi Excise Policy scam

Excise Scam: दिल्ली के शराब घोटाले में उद्योगपति दिनेश अरोरा बनेंगे सरकारी गवाह, हाल में मिली जमानत

Mon, 07 Nov 2022 11:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 07 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

जमानत अर्जी के जवाब में सीबीआई ने कहा था कि अरोरा जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने कुछ अहम जानकारियां दी हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण हैं। इसलिए यदि कोर्ट उन्हें जमानत दे देती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन
Dinesh Arora may become witness in Delhi Excise Policy scam
CBI - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर सीबीआई ने आज स्थानीय अदालत में एक अर्जी दायर कर उद्योगपति दिनेश अरोरा को सरकारी गवाह बनाने का आग्रह किया है। अरोरा इस घोटाले में आरोपी हैं और उन्हें हाल ही में अग्रिम जमानत मिली है। सीबीआई ने उनकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया था। 

विज्ञापन


अरोरा को गवाह बनाने के लिए सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 306 के तहत अर्जी दायर की है। विशेष जज एमके नागपाल इस अर्जी पर आज सुनवाई कर सकते हैं। कुछ दिनों पूर्व इसी कोर्ट ने अरोरा का अंतरिम जमानत दी थी। जमानत अर्जी के जवाब में सीबीआई ने कहा था कि अरोरा जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने कुछ अहम जानकारियां दी हैं, जो जांच में महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, यदि कोर्ट उन्हें जमानत दे देती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। 
विज्ञापन


सीबीआई के इस जवाब के बाद कोर्ट ने अरोरा का जमानत दी थी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि सीबीआई के जवाब से अरोरा की तत्काल गिरफ्तारी की आशंका नहीं है, लेकिन भविष्य में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, क्योंकि एक केस में आवेदक को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सहयोग की शर्त पर दी अग्रिम जमानत
कोर्ट ने अरोरा को जांच में सहयोग करने की शर्त पर अग्रिम जमानत दी थी। अरोरा ने अग्रिम जमानत अर्जी तब दायर की थी जब सीबीआई ने विजय नायर को गिरफ्तार किया था और समीर महेंद्रू को ईडी ने गिरफ्तार किया था। बाद में सीबीआई ने हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को दिल्ली की नई आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया था। 


बता दें, सीबीआई ने 27 सितंबर को दिल्ली के शराब घोटाले या आबकारी नीति घोटाले से संबंधित एक जांच के दौरान इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ, व्यवसायी विजय नायर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अगस्त में सीबीआई ने दिल्ली के शराब घोटाले में एक मामला दर्ज किया था और आठ लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। आरोपियों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्णा, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं। इनके अलावा मनोज राय, अमनदीप ढल, इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू, महादेव लिकर्स के अमित अरोरा व  दिनेश अरोरा अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता सनी मारवाह और अर्जुन पांडे भी आरोपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed