फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI is conducting special drive and has begun searches at over 50 places in 18 cities

बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की 50 स्थानों पर छापेमारी

Tue, 02 Jul 2019 12:05 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Jul 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
CBI is conducting special drive and has begun searches at over 50 places in 18 cities
सीबीआई (फाइल फोटो)

सीबीआई ने मंगलवार को देश भर में कथित बैंक धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया, जिसके तहत 640 करोड़ रुपये के घपले के संबंध में 14 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि देश के 12 राज्यों में विभिन्न मामलों में कम्पनियों के प्रमोटर्स और निदेशकों के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई के तहत एजेंसी की टीमों ने 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन शहरों में छापेमारी हुई है उनमें दिल्ली, मुम्बई, लुधियाना, ठाणे, वलसाड, पुणे, पलानी, गया, गुरुग्राम, चंडीगढ़, भोपाल, सूरत और कोलार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन बैंकों में करीब 640 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘देशभर में बैंक धोखाधड़ी घोटालों/मामलों में सीबीआई आज एक विशेष अभियान चला रही है और उसने करीब 12 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के 18 शहरों में 50 स्थानों पर छापे मारे हैं।’

अधिकारी ने कहा, ‘विभिन्न कम्पनियों, उनके प्रमोटर्स/निदेशकों और बैंक अधिकारियों सहित कई आरोपियों के खिलाफ 14 मामले दर्ज किए गए हैं।' उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed