फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI filed supplementary charge sheet against an accused in Bombay blast case 1993

1993 मुंबई बम विस्फोट: सीबीआई ने एक आरोपी के खिलाफ फाइल की सप्लीमेंटरी चार्जशीट

Tue, 27 Nov 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 27 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
CBI filed supplementary charge sheet against an accused in Bombay blast case 1993
1993 में मुंबई में हुए धमाकों के बाद का दृश्य (फाइल फोटो)

1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने टाडा कोर्ट (मुंबई, महाराष्ट्र) में एक आरोपी के खिलाफ सप्लीमेंटरी चार्जशीट फाइल की है। आरोपी का नाम अहमद कमाल शेख उर्फ अहमद लंबू उर्फ खालिद कमाल शेख है। आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। 

विज्ञापन


12 मार्च 1993 को हुए बम विस्फोटों से पूरी मुंबई दहल गई थी। हमले में 257 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले में करीब 27 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने राज्य की पुलिस से केस अपने हाथ में लेते हुए इस मामले में 19 नंबर 1993 को मुकदमा दायर किया था। 

विज्ञापन

इंटरपोल ने भी जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

जांच के बाद सीबीआई ने कुछ आरोपियों के खिलाफ नामित टाडा कोर्ट (मुंबई) में चार्जशीट फाइल की थी। जिन्हें बाद में मामले में दोषी पाया गया था। इनमें से एक आरोपी 1993 से फरार था जिसे 01 जून 2018 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को टाडा कोर्ट ने घोषित अपराधी करार दिया था और 17 सितंबर 1997 को उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।  

सीबीआई की जांच में पता चला है कि आरोपी इस मामले से संबंधित आपराधिक साजिश का सक्रिय सदस्य था। वह दुबई में था और अन्य प्रमुख फरार आरोपियों के साथ काम कर रहा था। उपरोक्त आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने दुबई में मुख्य फरार आरोपी द्वारा रखी गई साजिश की बैठक में भी भाग लिया था। इसी बैठक के बाद आरोपी को हथियार चलाने, बम बनाने और हथगोले फेंकने की ट्रेनिंग दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed