Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI conducted searches in many states in last few days in Mahadev betting app case

महादेव सट्टा केस में एक्शन: छह राज्यों के 33 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चंद्राकर से पूछताछ में कई खुलासे

Sat, 14 Nov 2026 10:26 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Nov 2026 10:26 AM IST
सार

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस को जब्त किया है। 

विज्ञापन
CBI conducted searches in many states in last few days in Mahadev betting app case
महादेव सट्टा केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाल के दिनों में छह राज्यों में छापेमारी की है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में इस मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर विभिन्न राज्यों में छापेमारी की गई है। सीबीआई की यह छापेमारी अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर में की गई। 
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीमों ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों में छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनसे बेटिंग ऐप के लेनदेन में म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक खाते) और हवाला नेटवर्क के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने छापेमारी के दौरान बेटिंग प्लेटफॉर्म के पैनल ऑपरेटरों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक, कई जगहों पर लाइव बेटिंग और जुए के पैनल चलते हुए मिले, जिन्हें बाद में बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में पैनल ऑपरेटरों के जरिए होता है काम
सीबीआई अधिकारियों ने बताया, 'अब तक की जांच में सामने आया है कि यह प्लेटफॉर्म विदेश से एक मुख्य कार्यालय के जरिए चलाया जाता है, जबकि भारत में इसका कामकाज पैनल ऑपरेटरों के जरिए होता है। ये ऑपरेटर ग्राहकों की आईडी संभालते हैं और बेटिंग से मिलने वाली रकम ऐसे बैंक खातों में जमा कराते हैं, जिन्हें खास तौर पर दूसरे लोगों के नाम पर खोला या किराये पर लिया जाता है। इसके बाद मुनाफे की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती है।'

सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में अहम खुलासे
सीबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई ऐप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर से मिली जानकारी के आधार पर की गई। चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सीबीआई ने एक नवंबर को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने पूछताछ के लिए उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अधिकारियों के अनुसार, चंद्राकर से पूछताछ में अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म के कामकाज और पूरे देश में फैले उसके पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं। जांचकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान उसके सामने जांच में जुटाए गए दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी रखे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं।


मामले की जांच जारी है। इसमें अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। इनमें विदेश में बैठकर काम करने वाले लोग, बेटिंग प्लेटफॉर्म की गतिविधियों में मदद करने वाले व्यक्ति और मामले से कथित तौर पर जुड़े सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। सीबीआई ने यह भी बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भारत लाने के लिए उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने के कदम उठाए जा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed