राफेल की जांच करना चाहते थे सीबीआई निदेशक, इसलिए सरकार ने छुट्टी पर भेज दिया: राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई निदेशक के पद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिर से बहाल किए जाने के आदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा राफेल विमान सौदा की जांच करना चाहते थे। इसलिए सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया।
Rahul Gandhi, Congress President: CBI chief was removed at 1 AM in the night because he was about to begin an investigation in the Rafale scam. Now that he has been reinstated, some justice has been done. Now let's see what happens. pic.twitter.com/UncVjXK15s
— ANI (@ANI) January 8, 2019विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी राफेल विमान सौदे के सवालों से बच नहीं सकते। पूरे देश की 100 प्रतिशत जनता उनसे इस मुद्दे पर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि आधी रात एक बजे आलोक वर्मा को पद से हटा दिया गया था, ताकि राफेल विमान सौदा की जांच शुरू न हो। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि आगे क्या होता है।
मालूम हो कि राफेल विमान सौदा पर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में जवाब देने पर असंतुष्टि जताते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है।
इधर, सीबीआई निदेशक मामले पर अरुण जेटली ने सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि विवादों के चलते सीबीआई की छवि खराब न हो, इसलिए सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा था।