फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests four from Kolkata in Rs 565-crore chit fund case

Chit Fund Case: 565 करोड़ के चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से चार लोगों को किया गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 09:40 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Sep 2022 09:40 AM IST
सार

गिरफ्तार किए गए चारों लोग कथित तौर पर पोंजी योजना से जुड़े थे और उन्हें आर्थिक लाभ मिले थे। कंपनी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार ने कथित तौर पर इन्फिनिटी रियलकॉन लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक प्रणब मुखर्जी के अवैध जमा संग्रह व्यवसाय की सुविधा प्रदान की थी। 

विज्ञापन
CBI arrests four from Kolkata in Rs 565-crore chit fund case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)ने कोलकाता में कंपनियों के एक पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार और तीन अन्य को चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक संस्थापक निदेशक और निजी कंपनियों के दो क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि उसने कोलकाता में कंपनियों के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार सुभा कुमार बनर्जी, एक कंपनी के तत्कालीन संस्थापक निदेशक लक्ष्मण श्रीनिवासन और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ओडिशा में लोगों को लुभाने के लिए 565 करोड़ रुपये की जमा राशि अवैध रूप से जमा की गई थी, उच्च रिटर्न का वादा किया गया था, लेकिन परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं किया गया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए चारों लोग कथित तौर पर पोंजी योजना से जुड़े थे
एक बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए चारों लोग कथित तौर पर पोंजी योजना से जुड़े थे और उन्हें आर्थिक लाभ मिले थे। कंपनी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार ने कथित तौर पर इन्फिनिटी रियलकॉन लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक प्रणब मुखर्जी के अवैध जमा संग्रह व्यवसाय की सुविधा प्रदान की थी।  बता दें कि सीबीआई ने 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एक निजी कंपनी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था और ओडिशा के बालासोर जिले में दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। .

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed