फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests Deputy SP, Delhi Devender Kumar in connection with Moin Qureshi case

अस्थाना रिश्वत मामले में एक अधिकारी गिरफ्तार, पीएम ने सीबीआई प्रमुख और उप प्रमुख को किया तलब

Mon, 22 Oct 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
CBI arrests Deputy SP, Delhi Devender Kumar in connection with Moin Qureshi case
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत के आरोपों के संबंध में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में एजेंसी ने डीएसपी देवेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीआई प्रमुख और उप प्रमुख को तलब किया है। 

विज्ञापन


एजेंसी ने डीएसपी देवेंद्र कुमार के घर पर रेड मारकर 8 मोबाइल फोन और 1 आईपैड जब्त किया। साथ ही मोइन कुरेशी केस से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। अब सीबीआई गिराफ्तार डीएसपी को कल 11 बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, सतीश सना 26 अक्टूबर को दिल्ली में नहीं था, वो हैदराबाद में था, जबकि देवेंद्र ने 26 तारीख को उसका फर्जी स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर दिया। ये स्टेटमेंट 161 का है सवाल-जवाब के रूप में हैं। सवाल नंबर 5 में पूछा गया था कि तुमने किसी भी नोटिस का जवाब नही दिया, तुमने ये कैसे सोच लिया कि तुम्हारी जांच प्रकिया पूरी हो गयी है। ..उसका जवाब था कि वो राज्यसभा मेंबर से मिला था जिन्होंने बोला था कि उनकी सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा से बात हो गयी है अब तुम्हे पूछताछ के लिए नोटिस नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अस्थाना पर आरोप है कि मीट निर्यातक मोइन कुरैशी की संलिप्तता वाले एक मामले की जांच में एक कारोबारी को राहत देने के लिए उन्होंने कथित तौर पर घूस ली थी। राकेश अस्थाना के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर में हैदराबाद के व्यापारी सतीश बाबू सना ने दावा किया है कि उसने सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को पिछले साल 3 करोड़ रुपये दिए थे। सीबीआई ने सतीश साना की शिकायत के आधार पर अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 


बता दें कि दो महीने पहले अस्थाना ने कैबिनेट सचिव से सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ यही शिकायत की थी। दरअसल, राकेश अस्थाना ने सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने सतीश सना को केस से निकलवाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए हैं। इस बयान को सही साबित करने के लिए ही ये फर्जी स्टेटमेंट लिए गए। ये बयान केस के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने लिए थे।


मोदी के शासन में खुद से जंग लड़ रही सीबीआई : राहुल

इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में सीबीआई का इस्तेमाल ‘राजनीतिक प्रतिशोध के हथियार’ के रूप में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रमुख जांच एजेंसी का पतन हो रहा है और वह ‘खुद से जंग लड़ रही है।’



राहुल ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया। इसमें सीबीआई में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले अधिकारी राकेश अस्थाना को घूसखोरी के मामले में आरोपी बताया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का चहेता शख्स, गुजरात कैडर का अधिकारी, गोधरा एसआईटी का चर्चित चेहरा, केंद्रीय जांच एजेंसी में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाला अब घूस लेते हुए पकड़ा गया है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में सीबीआई अब राजनीतिक बदला लेने का एक हथियार बन गई है। एक संस्थान पतन की ओर बढ़ रहा है, वह खुद से जंग लड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed