Kerala: अमेरिका में वांछित व गारंटेक्स का संस्थापक अलेक्सेज गिरफ्तार; देश से भागने की फिराक में था आरोपी
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के दस्तावेज के अनुसार, 2019-25 के दौरान बेसिओकोव ने कथित तौर पर गारंटेक्स को ‘नियंत्रित और संचालित’ किया। उसने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों (आतंकवादी संगठनों सहित) के क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में कम से कम 96 बिलियन अमेरिकी डाॅलर के धनशोधन की सुविधा प्रदान की और प्रतिबंधों का उल्लंघन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और केरल पुलिस ने लिथुआनिया के नागरिक अलेक्सेज बेसिओकोव को गिरफ्तार किया है। बेसिओकोव कथित तौर पर रैनसमवेयर समेत आपराधिक गतिविधियों की आय को सफेद करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज गारंटेक्स की स्थापना करने के लिए अमेरिका में वांछित है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कथित तौर पर देश से भागने की फिराक में था। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका के अनुरोध पर, विदेश मंत्रालय ने प्रत्यर्पण अधिनियम, 1962 के तहत कार्य करते हुए दिल्ली में एसीजेएम पटियाला हाउस कोर्ट से विषय के खिलाफ 10 मार्च, 2025 को एक अनंतिम गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आईपीसीयू, सीबीआई ने भगोड़े अपराधी अलेक्सेज बेसिओकोव की गिरफ्तारी के लिए केरल पुलिस के साथ समन्वय किया। केरल पुलिस इस मामले को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी। वह वर्जीनिया के पूर्वी जिला न्यायालय के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जिला न्यायालय के समक्ष मुकदमे का सामना करने के लिए वांछित है। अमेरिकी खुफिया सेवा ने 6 मार्च को वर्जीनिया के पूर्वी जिले के एक न्यायाधीश द्वारा गारंटेक्स के संचालन में सहायता के लिए प्रयुक्त तीन वेबसाइट डोमेन नामों के विरुद्ध जब्ती आदेश जारी किया था ताकि इन साइटों का धन शोधन और अन्य अपराधों के लिए उपयोग होने से रोका जा सके। अमेरिकी प्राधिकारियों ने इस कार्रवाई के तहत 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि भी फ्रीज कर दी।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के दस्तावेज के अनुसार, 2019-25 के दौरान बेसिओकोव ने कथित तौर पर गारंटेक्स को ‘नियंत्रित और संचालित’ किया। उसने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों (आतंकवादी संगठनों सहित) के क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में कम से कम 96 बिलियन अमेरिकी डाॅलर के धनशोधन की सुविधा प्रदान की और प्रतिबंधों का उल्लंघन किया। गारंटेक्स को आपराधिक आय में करोड़ों डॉलर प्राप्त हुए और इसका उपयोग हैकिंग, रैनसमवेयर, आतंकवाद और ड्रग तस्करी सहित विभिन्न अपराधों को सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया। इसका अमेरिकी पीड़ितों पर भी प्रभाव पड़ा।
दस्तावेज में कहा गया कि बेसिओकोव गारंटेक्स के प्राथमिक तकनीकी प्रशासक थे और प्लेटफॉर्म के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को प्राप्त करने तथा बनाए रखने के साथ-साथ लेनदेन की समीक्षा और अनुमोदन के लिए जिम्मेदार थे। बेसिओकोव पर धनशोधन की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। उस पर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक आपातकालीन शक्तियां अधिनियम का उल्लंघन करने की साजिश रचने का भी आरोप है। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से अधिकतम 20 साल की सजा का प्रावधान है। साथ ही बिना लाइसेंस के धन-प्रेषण व्यवसाय संचालित करने की साजिश रचने का भी आरोप है, जिसके लिए अधिकतम पांच साल की जेल की सजा का प्रावधान है।