फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle thieves try to run over police team in Maharashtra, two cops injured

Maharashtra: पालघर में मवेशी चोरों ने भागने के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Nov 2023 11:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक गश्ती दल ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जिले के मनोर की ओर जा रहे दो वाहनों, एक इनोवा कार और एक स्कॉर्पियो तथा कई मोटरसाइकिलों को रोका। 
 

विज्ञापन
Cattle thieves try to run over police team in Maharashtra, two cops injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में कथित तौर पर चोरी के मवेशियों को वाहनों में ले जा रहे एक गिरोह को रोकने का प्रयास करने पर दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दो मवेशियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन गायों और भैंसों को बचा लिया गया। 

विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक गश्ती दल ने गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जिले के मनोर की ओर जा रहे दो वाहनों, एक इनोवा कार और एक स्कॉर्पियो तथा कई मोटरसाइकिलों को रोका। 
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इनोवा कार ने तेजी से भागने की कोशिश की और एक पुल के पैरापेट में जा घुसी। कार को जब उप निरीक्षक रवींद्र वानखेड़े ने  रोकने की कोशिश की तो वह बुरी तरह घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी राकेश पाटिल ने जब दूसरे वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उनके हाथ में चोट लग गई। इस पर पुलिस ने इनोवा, स्कॉर्पियो और दो मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद इनोवा और स्कॉर्पियो से दो गाय और एक भैंस को भी बचाया। चोरी किए गए मवेशियों के परिवहन में नौ लोग थे, पुलिस ने उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। पालघर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।


अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पालघर पूर्व के नवली और भागोलेपाड़ा से पशुओं को चुराया था। पुलिस ने जब्त वाहनों से एक दरांती, लोहे की छड़ें और पत्थरों से भरा एक बैग भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पालघर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत हत्या के प्रयास सहित दो मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed