Cattle Smuggling Scam: TMC नेता अनुब्रत मंडल की बेटी पहुंचीं ED मुख्यालय, पशु तस्करी मामले में हुई पूछताछ
सुकन्या मंडल आज सुबह दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तार पहुंचीं, जहां ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बता दें, पशु तस्करी मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल पर ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है। बुधवार को ईडी ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को पूछताछ के लिए तलब किया। सुकन्या आज सुबह दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तार पहुंचीं, जहां ईडी अधिकारी ने उनसे पूछताछ की।
बता दें, पशु तस्करी मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत ने अनुब्रत मंडल के बॉडीगार्ड अहगल हुसैन को सात दिन की न्यायिक हिरासत भेजा था। वहीं, सीबीआई भी पशु तस्करी मामले की अलग से जांच कर रही है।
11 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं अनुब्रत मंडल
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल अब 11 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। बीबे दिनों सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। बता दें, सीबीआई के अधिकारियों ने 11 अक्तूबर को मंडल को उनके बोलपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।