{"_id":"62eaa66a3c9c7616e921a4d8","slug":"cattle-smuggling-scam-cbi-raids-tmc-leaders-residences-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पशु तस्करी मामले में CBI की छापेमारी, कोलकाता और बीरभूम में 13 ठिकानों पर चला तलाशी अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पशु तस्करी मामले में CBI की छापेमारी, कोलकाता और बीरभूम में 13 ठिकानों पर चला तलाशी अभियान
Wed, 03 Aug 2022 10:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:16 PM IST
सार
सीबीआई की टीमों ने इलामबाजार और नानूर इलाके में मोहम्मद नजीबुद्दीन उर्फ तुलु मंडल, अब्दुल करीब खान और जियाउल हक शेख उर्फ मुक्तो समेत स्थानीय टीएमसी नेताओं के परिसरों की तलाश ली।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने बुधवार को कथित पशु तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता और बीरभूम जिले में 13 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीमों ने इलामबाजार और नानूर इलाके में मोहम्मद नजीबुद्दीन उर्फ तुलु मंडल, अब्दुल करीब खान और जियाउल हक शेख उर्फ मुक्तो समेत स्थानीय टीएमसी नेताओं के परिसरों की तलाश ली।
उन्होंने कहा कि मंडल को टीएमसी के बीरभूम अध्यक्ष अनुब्रत मंडल का सहयोगी माना जाता है। अधिकारियों में से एक ने कहा, "करीम खान काफी समय से फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध नहीं है।"
विज्ञापन
मंडल इससे पहले पूछताछ के सिलसिले में दो बार सीबीआई के समक्ष पेश हो चुका है। जांच के तहत उसके अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीबीआई ने एक बयान में कहा, तलाशी के दौरान 17 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज और लॉकर की चाबी बरामद की गई है।
सीबीआई ने 21 सितबंर, 2020 को मवेशियों के कथित अवैध सीमा पार व्यापार के सिलसिले में चारों के खिलाफ मामला अपने हाथ में लिया था।
एजेंसी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चल रहे एक पशु तस्करी रैकेट में कथि संलिप्तता के लिए बीएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के एक कथित करीबी विनय मिश्रा समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।