फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case Against DMK Leaders Son For Abusing his House Help

Tamil Nadu: द्रमुक विधायक के बेटे-बहू के खिलाफ मामला दर्ज, घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 19 Jan 2024 11:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दलित समुदाय की लड़की पिछले साल से ही द्रमुक नेता आई. करुणानिधि के बेटे और बहू के आवास पर काम कर रही थी। वह काम के साथ मेडिकल की परीक्षा की तैयारी भी करती थी।

विज्ञापन
Case Against DMK Leaders Son For Abusing his House Help
तमिलनाडु पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

चेन्नई पुलिस ने द्रमुक विधायक आई. करुणानिधि के बेटे एंटो मथिवनन और बहू मार्लिना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके ऊपर अपने घर पर काम करने वाली 18 वर्षीय लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस को अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


मेडिकल की तैयारी कर रही थी लड़की
एक अधिकारी ने बताया कि वे अभी तक उस पीड़ित लड़की से नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा, हम उससे नहीं मिल पाए हैं। उसे बचाया जा रहा है। पता नहीं क्यों, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।' लड़की दलित समुदाय से ताल्लुक रखती है और मेडिकल की परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। कोचिंग की फीस भरने के लिए वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह पिछले साल से द्रमुक नेता के बेटे एंटो मथिवनन के आवास पर काम कर रही थी। डॉक्टरों को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। उन्होंने बताया कि लड़की के साथ मारपीट की गई है और उसे सिगरेट से भी जलाया गया है। पीड़ित लड़की ने द्रमुक नेता की बहू पर समय से वेतन देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मर्लिना उसके साथ हमेशा दुर्व्यवहार करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की से पूछताछ की कोशिश
नीलांगराय पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, 'लड़की को इलाज के लिए उलूंदुरपेट अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामला दर्ज करने के लिए हम लड़की से पूछताछ करने की कोशिश कर रहे हैं। न ही उससे और न ही उसके परिवारवालों से कोई संपर्क हो पाया है। ऐसा लग रहा कि वह इस मामले से बचने की कोशिश कर रहे हैं।' 


सिगरेट से जलाए गए निशानों पर डॉक्टरों का कहना है कि चोट पुरानी है। अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगा। हालांकि, द्रमुक नेता आई. करुणानिधि ने इन आरोपों को नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed