फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cartoset-3 to be released today, 13 US satellites will also be sent

कार्टोसेट-3: इसरो की तैयारी पूरी, थोड़ी देर में लॉन्च होगा अंतिरक्ष में भारत की 'आंख'

Wed, 27 Nov 2019 05:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Cartoset-3 to be released today, 13 US satellites will also be sent
कार्टोसेट-3 - फोटो : pti

आसमान में भारत की आंख कहे जाने वाले कार्टोसेट उपग्रहों की सीरीज की नवीनतम तीसरी पीढ़ी के उपग्रह कार्टोसेट-3 को थोड़ी देर में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे प्रक्षेपित करने के लिए प्रोपेलेंट में ईंधन भरने का कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ दूसरा चरण भी पूरा हुआ। 

विज्ञापन



बता दें कि इसे ले जाने वाले राकेट पीएसएलवी से अमेरिका के 13 छोटे उपग्रह भी भेजे जाएंगे। इसरो ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके पहले कार्टोसेट सीरीज में आठ उपग्रह भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर क्षमता और नवीनतम तकनीकी वाला यह उपग्रह श्रीहरिकोटा केंद्र से सुबह 9:28 बजे रवाना होगा। इसरो ने बताया, हाल ही में बनाई गई व्यावसायिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने पहले ही 13 अमेरिकी नैनोसैटलाइट प्रक्षेपित करने के लिए समझौता किया था। करीब 1625 किलोग्राम वजनी कार्टोसेट-3 को 509 किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया जाएगा। कार्टोसेट-3 की आयु पांच वर्ष होगी।

26 घंटे पहले काउंटडाउन शुरू

उपग्रह के लिए इसरो ने मंगलवार सुबह 7:28 बजे उल्टी गिनती (काउंटडाउन) शुरू कर दिया। इसके ठीक 26 घंटे बाद उपग्रह आसमान का सफर शुरू कर देगा। कार्टोसेट अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट ऐसी सैटेलाइट है जिससे पृथ्वी की साफ तस्वीर ली जा सकती है। इसकी तस्वीर इतनी साफ होगी कि किसी व्यक्ति के हाथ में बंधी घड़ी के समय को भी स्पष्ट देखा जा सकेगा। मुख्य रूप से इसका काम अंतरिक्ष से भारत की जमीन पर नजर रखना है।


पहले भी भेज चुके सर्विलांस सैटेलाइट

इसरो अप्रैल और मई में 2 सर्विलांस सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है। 22 मई को सर्विलांस सैटेलाइट रीसैट-2 बी और एक अप्रैल को ईएमआईसैट लॉन्च किया गया था। दोनों का मुख्य काम दुश्मनों की रडार पर नजर रखना है। सैटेलाइट के साथ इसरो भारत की रणनीतिक तैयारियों में अभूतपूर्व योगदान देगा।


पीएसलएवी में हैं छह मोटर

कार्टोसेट-3 को अंतरिक्ष में ले जाने वाले ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान या पीएसएलवी का सी47 वां संस्करण होगा। यह पीएसएलवी एक्सएल विन्यास का है। इसका आशय है कि इसमें छह ठोस ईंधन वाली स्ट्रैप-ऑन मोटरें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed