{"_id":"60a40e7010bf3f240c126423","slug":"cardiologist-dr-prabhat-kumar-dies-from-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की कोविड से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की कोविड से मौत
Wed, 19 May 2021 12:29 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 May 2021 12:29 AM IST
सार
पटना शहर में पहली बार एंजियोप्लास्टी सुविधा शुरू करने वाले डॉक्टर कुमार की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। उन्हें हाल ही में कोविड 19 से संबंधित जटिलताओं के इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि डॉक्टर प्रभात प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ थे। वह बिहार में एंजियोप्लास्टी की सुविधा देने वाले पहले कार्डियोलॉजिस्ट थे। वह समाज सेवा के कामों से भी जुड़े थे और गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे। उनकी मृत्यु से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वहीं, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि राज्य में कोविड से सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई है क्योंकि राज्य सरकार मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षात्मक गियर प्रदान करने में विफल रही है।
विज्ञापन