{"_id":"695529ef3c332b91a807247b","slug":"car-with-bomb-threat-message-spotted-outside-raut-s-home-nothing-suspicious-found-in-search-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: संजय राउत के घर के बाहर कार पर बम की धमकी वाला संदेश; तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: संजय राउत के घर के बाहर कार पर बम की धमकी वाला संदेश; तलाशी में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
Wed, 31 Dec 2025 07:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 31 Dec 2025 07:19 PM IST
सार
Maharashtra: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के घर के बाद कार पर बम की धमकी वाले संदेश के बाद बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। हालांकि, इस दौरान उसे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत के मुंबई स्थित आवास के बाहर बुधवार दोपहर एक कार खड़ी मिली, जिसकी खिड़की पर बम धमाके से जुड़ा संदेश लिखा हुआ था। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने राउत के घर की तलाशी ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भांडुप इलाके में राउत के घर की तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारी के मुताबिक, वैगनआर कार की खिड़की पर धूल में लिखा एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था- आज होगा हंगामा 12 बजे बम विस्फोट। राज्यसभा सांसद के समर्थकों ने तत्काल इस बम धमकी वाले संदेश की जानकारी पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: ऑपरेशनल ताकत से कूटनीति तक..., भारतीय सेना ने इस साल हासिल कीं ये 10 बड़ी उपलब्धियां
विज्ञापन
इसके बाद बम निरोधक और निस्तारण दस्ते (बीडीडीएस) के जवान मौके पर पहुंचे और राउत के बंगले की गहन जांच की। लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। अधिकारी ने बताया कि वहां खड़ी कार को जब्त कर लिया गया है और पुलिस धमकी भरे संदेश के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन