फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Car companies increase prices from January to compensate for the cost

Car Price Hike: लागत की भरपाई के लिए जनवरी से कार कंपनियां बढ़ाएंगी कीमतें

Thu, 08 Dec 2022 06:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 06:51 AM IST
सार

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच बढ़ती लागत का भार सहन करना अब मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
Car companies increase prices from January to compensate for the cost
For Reference Only - फोटो : tesla

विस्तार

कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनॉ, किआ इंडिया और एमजी मोटर ने बुधवार को कहा कि वे जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की योजना बढ़ा रही हैं। इससे उन पर पड़ रहे बोझ को आंशिक रूप से कम किया जा सकेगा। इससे पहले इसी हफ्ते मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने भी अगले माह से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थीं। रेनॉ ने हालांकि अगले महीने से कीमत में कितनी बढ़ोतरी की योजना बनाई है, इसका खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन


ऑडी इंडिया : पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में 1.7 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।
मर्सिडीज बेंज : कीमतों में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।
किआ इंडिया : 50,000 रुपये तक कीमतें बढ़ा सकती है।
एमजी मोटर : कंपनी लागत में कटौती करने के लिए 2-3 फीसदी कीमतें बढ़ाएगी।
अब उपभोक्ताओं पर डालना होगा भार

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने एक बयान में कहा, बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला संबंधित इनपुट और परिचालन लागत के परिणामस्वरूप कीमतें बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच बढ़ती लागत का भार सहन करना अब मुश्किल हो रहा है। मर्सिडीज बेंज ने कहा, इनपुट लागत में लगातार बढ़ोतरी से दबाव बढ़ रहा है। रेनॉ इंडिया ने कहा, कीमतों में वृद्धि का कारण मुख्य रूप से कीमती वस्तुओं, विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव और महंगाई के कारण इनपुट लागत में निरंतर वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से ग्राहकों पर डालना है। मारुति सुजुकी ने कहा कि लागत में कटौती करने के लिए एक जनवरी से कारों की कीमतें बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा, लागत कम करने के लिए अधिकतम प्रयास किए हैं गए हैं। अब कीमतों में वृद्धि जरूरी हो गई है। हुंडई मोटर और होंडा कार्स ने अभी तक संबंध में फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed