फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court seeks report on IIT-Kharagpur students death case

IIT students death: आईआईटी छात्र फैजान की मौत की जांच रिपोर्ट पेश करें, कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश

Thu, 03 Nov 2022 02:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 02:40 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई तिथि 10 नवंबर को जांच अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद रहें। फैजान अहमद का शव 14 अक्तूबर को हॉस्टल के कक्ष में मिला था। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच कराने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
Calcutta High Court seeks report on IIT-Kharagpur students death case
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी खड़गपुर के छात्र फैजान अहमद की मौत के मामले में आज कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस को जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। तृतीय वर्ष के छात्र फैजान का शव हॉस्टल के रूम में मिला था। 

विज्ञापन

जस्टिस राजशेखर मंथा ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई की तारीख पर केस डायरी पेश करे। कोर्ट ने यह आदेश असम मूल के छात्र फैजान के पिता की याचिका पर दिया। उन्होंने अपनी याचिका में बेटे की मौत विशेष जांच दल (SIT) से कराने का निर्देश देने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पश्चिमी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे फैजान की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट पेश करें। कोर्ट ने एसपी से यह भी कहा कि वे मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करें। इसके साथ ही मृतक के शव के नमूनों का विसरा परीक्षण कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर को होगी सुनवाई, जांच अधिकारी तलब
कलकत्ता हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई तिथि 10 नवंबर को जांच अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद रहें। फैजान अहमद का शव 14 अक्तूबर को हॉस्टल के कक्ष में मिला था। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने 20 अक्तूबर को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि राज्य के तिनसुकिया जिले के रहने वाले फैजान की किन परिस्थितियों में मौत हुई, उसकी विस्तृत जांच होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed