{"_id":"643eb15328c5e1b70a046065","slug":"calcutta-high-court-handed-over-mla-s-case-to-cbi-accused-of-taking-money-to-get-admitted-in-police-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMC: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा विधायक का केस, पैसे लेकर पुलिस में भर्ती कराने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TMC: कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपा विधायक का केस, पैसे लेकर पुलिस में भर्ती कराने का आरोप
Tue, 18 Apr 2023 08:33 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:33 PM IST
सार
एसीबी ने भर्ती घोटाले में विधायक के खिलाफ सबूत मिलने के बावजूद उसे हिरासत में नहीं लिया था। जबकि, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसलिए जस्टिस राजशेखर मंथा ने केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
विस्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को टीएमसी विधायक तापस साहा के केस को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से लेकर सीबीआई को सौंप दिया है। अदालत का कहना है कि सीबीआई मामले की जांच करे, क्योंकि वह पहले से ही उच्च अदालत की एक पीठ के आदेश पर भर्ती घोटाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसलिए ट्रांसफर किया केस
एसीबी ने भर्ती घोटाले में विधायक के खिलाफ सबूत मिलने के बावजूद उसे हिरासत में नहीं लिया था। जबकि, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसलिए जस्टिस राजशेखर मंथा ने केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विधायक पर यह है आरोप
तेहट्टा विधायक के खिलाफ याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि विधायक के खाते में तीन आरोपियों ने राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के ग्रुप सी, ग्रुप डी पदों पर नौकरियों दिलाने का वादा करने के एवज में पैसे डलवाए थे। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और अग्निशमन विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था। याचिकाकर्ता ने इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन