{"_id":"6135d7fbd85eec79d91eb315","slug":"calcutta-high-court-gives-interim-relief-to-bjp-leader-suvendu-adhikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकता: CID ऑफिस नहीं पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकता: CID ऑफिस नहीं पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत
Mon, 06 Sep 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:27 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी अपने एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में आज सीआईडी ऑफिस नहीं पहुंच पाए। निजी कारणों से वह दफ्तर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को अंतरिम राहत देते हुए कहा कि अभी सीआईडी समन के संदर्भ में कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट में इस मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई। अपने एक अंगरक्षक की मौत के मामले में सुवेंदु अधिकारी को सोमवार को राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष पेश होना था, लेकिन कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण वह सीआईडी ऑफिस नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को सुवेंदु अधिकारी को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने मेल किया, जिसमें कुछ राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए कहा कि वह नहीं आ पाएंगे। इसके बाद सीआईडी ने जांच के अगले संभावित कदमों पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
2018 में अंगरक्षक ने कर ली थी खुदकुशी
सुवेंदु अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने अक्टूबर 2018 में विधायक के फॉर्म हाउस कांथी के बाहर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन