{"_id":"645ceba65eedfbafc4006565","slug":"calcutta-high-court-forms-sit-to-probe-into-kaliaganj-girl-death-case-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कालियागंज में किशोरी की मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट ने गठित की एसआईटी; जानें इसमें कौन-कौन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कालियागंज में किशोरी की मौत की जांच के लिए हाईकोर्ट ने गठित की एसआईटी; जानें इसमें कौन-कौन
Thu, 11 May 2023 06:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 11 May 2023 06:51 PM IST
सार
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि 20 अप्रैल को लड़की लापता हो गई थी और एक दिन बाद उसका शव इलाके के एक तालाब में मिला। सरकारी वकील ने बताया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की यौन हिंसा के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पिता ने खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा
बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में 20 अप्रैल को किशोरी की मौत के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। इन प्रदर्शनों में एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी। बाद में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें राज्य पुलिस की ओर से जारी जांच पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान यह देखते हुए कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, जस्टिस राजशेखर मंथा ने सीबीआई के एक सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक, पश्चिम बंगाल पुलिस के एक पूर्व आईजी रैंक के अधिकारी और कोलकाता पुलिस के एक विशेष आयुक्त की एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
ये लोग होंगे एसआईटी में शामिल
इस एसआईटी में चारा घोटाले की जांच की अगुवाई करने वाले सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी उपेन बिस्वास, पूर्व आईजी पंकज दत्ता और कोलकाता पुलिस की विशेष आयुक्त (आई) दमयंती सेन होंगी।
पुलिस ने अदालत में दी थी जानकारी
इससे पहले, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि 20 अप्रैल को लड़की लापता हो गई थी और एक दिन बाद उसका शव इलाके के एक तालाब में मिला। सरकारी वकील ने बताया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की यौन हिंसा के संकेत नहीं मिले।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन