फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Secretary Pradeep Kumar Sinha tenure extended for three months

कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन महीनों के लिए बढ़ाया गया

Fri, 07 Jun 2019 08:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Secretary Pradeep Kumar Sinha tenure extended for three months
प्रदीप कुमार सिन्हा - फोटो : Social Media
कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के कार्यकाल को तीन महीने का विस्तार दिया गया है। अब वे इस पद पर अगले तीन महीने तक बने रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में इस बात की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


मई 2015 में, सिन्हा को दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 12 जून, 2019 से आगे तीन महीने की अवधि के लिए विस्तार को मंजूरी दी है।

इससे पहले, सिन्हा का कार्यकाल 2017 और 2018 में एक-एक साल के लिए बढ़ाया गया था। यह तीसरी बार है जब सिन्हा का कार्यकाल बढ़ाया गया है। 

प्रदीप कुमार सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आइएएस हैं। प्रदीप कुमार सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा सिन्हा जहाजरानी मंत्रालय में भी सचिव पद पर रह चुके हैं। पी के सिन्हा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में भी महत्वपूर्ण जगहों पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed