फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet formation: PM Modi and Amit Shah meeting lasts for 5 hours

कैबिनेट को लेकर माथापच्ची, मोदी-शाह के बीच करीब 5 घंटे चली बैठक

Tue, 28 May 2019 10:33 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 28 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cabinet formation: PM Modi and Amit Shah meeting lasts for 5 hours
नरेंद्र मोदी-अमित शाह - फोटो : PTI
लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब भाजपा में केंद्र सरकार के कैबिनेट गठन पर मंथन का दौर चल रहा है। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच मंगलवार को लंबी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि ये बैठक करीब पांच घंटे चली। 
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी 30 मई को शाम 7 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में कौन कौन मंत्री शामिल होगा और किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा इस पर भी माथापच्ची शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें 30 मई के शाम 7 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने बीते शनिवार शाम राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ कम से कम तीन दर्जन कैबिनेट और राज्य मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी की नई टीम में कौन कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस पर माथापच्ची जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed