फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Committee changes bhupendra yadav, mansukh mandaviya jyotiraditya scindia, smriti irani Centre Cabinet

एक और फेरबदल: कैबिनेट कमेटियों में मंडाविया, सिंधिया और ईरानी को जगह, भूपेंद्र यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 13 Jul 2021 09:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 09:37 AM IST
सार

 हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कुछ युवा नेता और प्रमोशन पाने वाले नेताओं को अब कैबिनेट की कमेटियों में भी जगह मिली है। 

विज्ञापन
Cabinet Committee changes bhupendra yadav, mansukh mandaviya jyotiraditya scindia, smriti irani Centre Cabinet
नई समितियों की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार के बाद अब कैबिनेट कमेटियों में अहम बदलाव किया गया है। कमेटियों में भी पीएम मोदी ने युवा नेताओं को प्राथमिकता दी है। स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव और सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया,ज्योतिरादित्य सिंधिया, गिरिराज सिंह समेत अन्य कई मंत्रियों को समिति में जगह दी गई है। भूपेंद्र यादव को सभी अहम समितियों में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


इन मंत्रियों को मिली समितियों में जगह
 पॉलिटिकल अफेयर्स (Political Affairs) से जुड़ी कैबिनेट कमेटी में भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, सर्बानंद सोनोवाल, मनसुख मंडाविया, गिरिराज सिंह की एंट्री हुई है। इन्वेस्टमेंट और ग्रोथ से जुड़ी हुई कैबिनेट कमेटी में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव को शामिल किया गया है। रोजगार और स्किल से जुड़ी कमेटी में धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, आरसीपी सिंह की एंट्री हुई है। इस कमेटी की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी में अर्जुन मुंडा, विरेंद्र कुमार, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर को जगह मिली है, इस कमेटी की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 
विज्ञापन


 
रविशंकर, जावड़ेकर समेत कई दिग्गज हुए कैबिनेट से बाहर
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरों को भी इस बार कैबिनेट की कमेटियों में जगह मिली है।  बता दें कि रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर हर्षवर्धन जैसे बड़े चेहरे कैबिनेट से बाहर हो गए हैं, ऐसे में अब कमेटियों में नया बदलाव किया गया है।  वहीं हर्षवर्धन और सदानंद गौड़ा अभी भी कुछ समितियों में बने हुए हैं। कैबिनेट में नियुक्ति, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed