फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून पर बवाल, यूपी में फिर भड़की हिंसा, असम में भी प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2019 08:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Dec 2019 08:08 PM IST
खास बातें

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में पुलिस ने 400 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार में राजद के बंद के दौरान भी हिंसा देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
CAA CAB Protest In India Live Updates Citizenship Amendment Act 2019 NRC
नागरिकता कानून का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:13 PM, 21-Dec-2019
मृतकों के परिजनों को 5.5 लाख मुआवजा

दिल्ली वक्फ बोर्ड ने एलान किया है कि वह नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 5.5 लाख रुपये मुआवजा देगी ।
 
07:08 PM, 21-Dec-2019
राजघाट पर धरना देंगे सोनिया-राहुल और कांग्रेस नेता 

दिल्ली: नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में कांग्रेस रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक राजघाट में धरना देगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे। 

 
विज्ञापन
05:50 PM, 21-Dec-2019
मंगलुरू में कर्फ्यू में ढील 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान इस तटीय शहर में हुई हिंसा की जांच करायी जाएगी जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गए थे। येदियुरप्पा ने यहां लगे कर्फ्यू में ढील दिये जाने की घोषणा की। मंगलुरू में बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद शहर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शांति की अपील की और यह भी कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को कानून के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया है। येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि सभी चाहते हैं कि कर्फ्यू हट जाए। मैंने अधिकारियों और गृह मंत्री के साथ चर्चा की है और आज दोपहर तीन से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी गई, रात के समय कर्फ्यू जारी रहेगा। 
 
04:50 PM, 21-Dec-2019
1100 शिक्षाविदों ने जारी किया बयान 

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 1,100 शिक्षाविदों व शोध विशेषज्ञों ने शनिवार को एक बयान जारी किया। अपने बयान में इन शिक्षाविदों ने समाज के प्रत्येक वर्ग से संयम बरतने और दुष्प्रचार, सांप्रदायिकता एवं अराजकता के जाल में नहीं फंसने की अपील की है।

बयान में कहा गया, हम बेहद गुस्से के साथ इस बात की ओर भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि जानबूझ कर तनाव एवं भय की अफवाह फैला कर देश में डर एवं उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे देश के कई हिस्सों में हिंसा हो रही है। 

तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी भाजपा 

वहींं, आज भाजपा ने कहा कि वह नागरिकता कानून पर लोगों को जागरूक करने के लिए तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी। अगले 10 दिनों में हर जिले में रैली करेगी। 

 
04:35 PM, 21-Dec-2019
असम के गुवाहाटी में लतासिल मैदान पर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हुआ। वहीं, असम स्टूडेंट यूनियन के मुख्य सलाहकार समुज्जल भट्टाचार्य ने कहा कि जनता की आवाज तेज और साफ है। इस कानून की विदाई होनी चाहिए। इसे खत्म किया जाना चाहिए क्योंकि ये अवैध बांग्लादेशियों की सुरक्षा करता है, ऐतिहासिक असम समझौते के खिलाफ और उत्तर पूर्व विरोधी है। साथ ही सांप्रदायिक और असंवैधानिक भी है। 
 
 
03:01 PM, 21-Dec-2019

सोनिया गांधी करेंगी कोर ग्रुप की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज शाम को साढ़े चार बजे नागरिकता कानून को लेकर कोर ग्रुप की बैठक होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 21-Dec-2019

हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलेगी टीएमसी

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उन लोगों के परिवारों से मिलेगा जो नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे।
 
01:55 PM, 21-Dec-2019

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्तओं पर की पानी की बौछार

केरल के कोझीकोड में पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
 
01:41 PM, 21-Dec-2019

एनआरसी पर नहीं करुंगा हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'यदि एनआरसी लागू होता है तो मैं पहला ऐसा व्यक्ति होउंगा जो इसपर हस्ताक्षर नहीं करुंगा।'
01:05 PM, 21-Dec-2019

ओवैसी की बैठक में शामिल होंगी जामिया की छात्राएं

हैदराबाद में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आज बैठक बुलाई है। जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्र लदीद सखालून और आएशा रेन्ना भी मौजूद रहेंगी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed