नागरिकता कानून पर बवाल, यूपी में फिर भड़की हिंसा, असम में भी प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में हुए बवाल में पुलिस ने 400 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार में राजद के बंद के दौरान भी हिंसा देखने को मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
दिल्ली वक्फ बोर्ड ने एलान किया है कि वह नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को 5.5 लाख रुपये मुआवजा देगी ।
दिल्ली: नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में कांग्रेस रविवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक राजघाट में धरना देगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल होंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान इस तटीय शहर में हुई हिंसा की जांच करायी जाएगी जिसमें पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्ति मारे गए थे। येदियुरप्पा ने यहां लगे कर्फ्यू में ढील दिये जाने की घोषणा की। मंगलुरू में बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद शहर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शांति की अपील की और यह भी कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को कानून के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने का निर्देश दिया है। येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि सभी चाहते हैं कि कर्फ्यू हट जाए। मैंने अधिकारियों और गृह मंत्री के साथ चर्चा की है और आज दोपहर तीन से शाम छह बजे तक इसमें ढील दी गई, रात के समय कर्फ्यू जारी रहेगा।
संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के करीब 1,100 शिक्षाविदों व शोध विशेषज्ञों ने शनिवार को एक बयान जारी किया। अपने बयान में इन शिक्षाविदों ने समाज के प्रत्येक वर्ग से संयम बरतने और दुष्प्रचार, सांप्रदायिकता एवं अराजकता के जाल में नहीं फंसने की अपील की है।
बयान में कहा गया, हम बेहद गुस्से के साथ इस बात की ओर भी ध्यान दिलाना चाहते हैं कि जानबूझ कर तनाव एवं भय की अफवाह फैला कर देश में डर एवं उन्माद का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे देश के कई हिस्सों में हिंसा हो रही है।
तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी भाजपा
वहींं, आज भाजपा ने कहा कि वह नागरिकता कानून पर लोगों को जागरूक करने के लिए तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचेगी। अगले 10 दिनों में हर जिले में रैली करेगी।
Assam: Women held protest against #CitizenshipAmendmentAct in Latasil playground in Guwahati, today. pic.twitter.com/C9iBgA1GC8
— ANI (@ANI) December 21, 2019
सोनिया गांधी करेंगी कोर ग्रुप की बैठक
दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज शाम को साढ़े चार बजे नागरिकता कानून को लेकर कोर ग्रुप की बैठक होगी।Delhi: Congress Core Group meeting to be held at the residence of party's interim president Sonia Gandhi, at 4:30 pm today, over the #CitizenshipAmendmentAct issue. (file pic) pic.twitter.com/4mCcUtRR70
— ANI (@ANI) December 21, 2019
हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलेगी टीएमसी
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उन लोगों के परिवारों से मिलेगा जो नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे।A four-member delegation of All India Trinamool Congress (TMC) will visit the families of those who were killed in violence that broke out during protest in Lucknow. #CitizenshipAct pic.twitter.com/GlK0EQOyvg
— ANI UP (@ANINewsUP) December 21, 2019
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्तओं पर की पानी की बौछार
केरल के कोझीकोड में पुलिस ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।Kerala: Police use water cannons on Congress workers who were protesting against #CitizenshipAmendmentAct in Kozhikode pic.twitter.com/M4scQ3RwGd
— ANI (@ANI) December 21, 2019
एनआरसी पर नहीं करुंगा हस्ताक्षर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'यदि एनआरसी लागू होता है तो मैं पहला ऐसा व्यक्ति होउंगा जो इसपर हस्ताक्षर नहीं करुंगा।'ओवैसी की बैठक में शामिल होंगी जामिया की छात्राएं
हैदराबाद में एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने आज बैठक बुलाई है। जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया की छात्र लदीद सखालून और आएशा रेन्ना भी मौजूद रहेंगी।Telangana: Jamia Millia Islamia students Ladeeda Sakhaloon & Aysha Renna to be present at the public meeting of AIMIM leader Asaduddin Owaisi in Hyderabad today. pic.twitter.com/NcSewa0EK9
— ANI (@ANI) December 21, 2019