फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Busted ISIS cell wanted to plant beef at temple during Ramzan

मंदिरों में बीफ रख दंगे कराना चाहता था ISIS, पकड़े गए संदिग्धों का खुलासा

Thu, 30 Jun 2016 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
Busted ISIS cell wanted to plant beef at temple during Ramzan
isis - फोटो : DEMO

हैदराबाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के 11 संदिग्धों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक जिन 11 संदिग्धों को एनआईए ने हिरासत में लिया है, उनमें से पांच ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन


संदिग्ध आईएसआईएस के इशारे पर रमजान के ही पाक महीने में मंदिरों में गोमांस और भैंस के मांस के टुकड़े रखकर सांप्रदायिक माहौल को भड़काने और दंगे कराना चाहते थे। ये सभी संदिग्ध भारत में आईएसआईएस के हैंडलर शफी आर्मर के संपर्क में थे।
विज्ञापन


शफी आर्मर आईएसआईएस के लिए नई भर्तियां करता है। इनके रडार पर हैदराबाद के चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर था। पास के मॉल और दुकानों के आस-पास बम धमाके भी इनके मंसूबों में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों को फोन पर उनकी बातचीत सुनने के बाद गिरफ्तार किया गया। एनआईए को संदिग्धों से और भी खुलासा होने की उम्मीद है।

एनआईए को बड़ी कामयाबी

Busted ISIS cell wanted to plant beef at temple during Ramzan

ये सभी बीते कई महीने से एनआईए के जांच के दायरे में थे। हिरासत में लिए गए सभी आतंकी युवा हैं और नौकरीपेशा हैं। सभी की उम्र 20 से 30 की बताई जा रही है, कुछ इंजीनियर भी हैं।

संदिग्ध आतंकियों में मॉड्यूल का सरगना मोहम्मद इब्राहिम याजदानी, मोहम्मद इलियास याजदानी, अबदुल्ला बिन अहमद अल अमूदी, हबीब मोहम्मद और मोहम्मद इरफान के नाम शामिल हैं।

संदिग्धों की बीते 25 जून को फोन हुई बातचीत ने जांच एजेंसी का शक हकीकत में बदल दिया। फोन पर 4-4 टुकड़े गोमांस और भैंस के मांस के उसी दिन लाने के लिए कहा गया जबकि अगले दिन गोमांस के 7 टुकड़े लाने के लिए कहते हुए सुना गया। इसी के साथ उन्होंने अगले कुछ दिनों में बम धमाकों को अंजाम देने की भी योजना बनाई थी। हमलों के इस मॉड्यूल की फंडिंग दुबई के जरिए की जानी थी।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed