{"_id":"5b04f6d74f1c1be2408b730c","slug":"businessman-pramod-goenka-was-kidnapped-from-mozambique-by-a-pakistani-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोजांबिक में भारतीय बिजनेसमैन को अगवा करने के पीछे पाकिस्तानी गैंग का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोजांबिक में भारतीय बिजनेसमैन को अगवा करने के पीछे पाकिस्तानी गैंग का हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद गोयनका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेसमैन प्रमोद गोयनका का फरवरी में मोजांबिक से अपहरण कर लिया गया था। माना जा रहा है कि उन्हें पाकिस्तानी गैंग ने स्वीट्जरलैंड में बंधक बनाकर रखा है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा उन्होंने एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन के कहने पर किया है। गोयनका कई रियलिटी कंपनियों के निदेशक हैं और वह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी राष्ट्र की राजधानी मापुतों में लैंड करने के बाद से ही गायब हो गए थे।
विज्ञापन
गोयनका वहां 17 फरवरी को एक गुजराती बिजनेसमैन के साथ मिलने के लिए गए थे। उनके सहयोगियों के मुताबिक उन्होंने उसी दिन शाम को आखिरी बार फोन किया था। अगले दिन उनके कुछ पारिवारिक दोस्तों, जिसमें की वरिष्ठ राजनेता भी शामिल हैं उन्हें प्रमोद के नंबर से उनकी न्यूड तस्वीरे वाट्सऐप मैसेज के जरिए मिलीं। जिससे उनके अपहरण का शक हुआ लेकिन अभी तक फिरौती के लिए कोई फोन नहीं आया है।
विज्ञापन
भारतीय जांच एजेंसी और मोजांबिक को लग रहा है कि उन्हें मुंबई की एक जमीन की डील करने के लिए बंधक बनाया गया है। युनाइटेड किंगडम के एक बिजनेसमैन को मुंबई की जमीन में काफी ज्यादा दिलचस्पी थी। उसके अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक संगीतकार के करीबी रिश्तेदार भी पुलिस की जांच के घेरे में हैं। गोयनका के परिवार ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है और विदेश मंत्रालय को बताया है कि वह मोजंबिक किसी कोठारी से मिलने के लिए गए थे।
विज्ञापन
अब जांच में यह देखा जा रहा है कि कोठारी असली बिजनेसमैन था या पाकिस्तानी गैंग का कोई सदस्य था। कोठारी के अलावा अम्बूभाई का नाम भी सामने आ रहा है जोकि गोयनका का मापुतो एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचा था। हालांकि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उसकी पहचान मस्जिद नाम के शख्स के तौर पर की है।
मामले की जांच कर रही भारतीय जांच एजेंसी की टीम के अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मस्जिद ने गोयनका को रिसीव किया और फिर दोनों होंडा कार से चले गए। भारतीय उच्चायुक्त द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मोजांबिक और स्वाजीलैंड पुलिस ने कई जगहों पर रेड डाली है। जिसमें दो फार्महाउस भी शामिल हैं और उन्हें कार मिल गई है। जांच के दौरान पता चला कि यह कार मजहर शाह नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर की है।