फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Business Updates RBI DMat SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export

Biz Update: फॉर्मूला ई रेस केस में केटीआर की पेशी; पश्चिम एशिया में तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया

Mon, 16 Jun 2025 11:33 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI DMat SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव सोमवार को तेलंगाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) के सामने फॉर्मूला ई रेस मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए। इसके पहले उन्होंने बीआरएस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके खिलाफ चल रही जांच राजनीतिक उत्पीड़न है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादों में असफलता छुपाने के लिए ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप
रामाराव ने कहा कि शायद मुझे गिरफ्तार भी कर लें, लेकिन हमें तेलंगाना के लिए जेल जाना पड़ा है और हम हैदराबाद की ब्रांड इमेज बढ़ाने के लिए लिए गए फैसले पर भी जेल जाने को तैयार हैं। चाहे सौ बार क्यों न जाना पड़े। हम कांग्रेस सरकार को छोड़ेंगे नहीं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि अंत में सच की जीत होगी।

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच डॉलर के मुकाबले छह पैसा गिरा रुपया
सोमवार की सुबह विदेशी बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 86.17 पर आ गया। यह गिरावट पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों के बीच आई है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.77% बढ़कर 74.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। मजबूत डॉलर और विदेशी निवेशकों (एफआई) की तरफ से शेयर बाजार से निकासी के कारण रुपया दबाव में रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि से रुपये की गिरावट कुछ हद तक रुकी।

इंटरबैंक एक्सचेंज पर रुपया 86.16 से खुला और 86.17 तक गिर गया। शुक्रवार को रुपया 59 पैसे गिरकर 86.11 पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 6 जून तक विदेशी मुद्रा भंडार में 5.17 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 696.65 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। डोमेस्टिक मार्केट में बीएसई सेंसेक्स 288.79 अंक बढ़कर 81,407.39 और निफ्टी 98.9 अंक उछलकर 24,817.50 पर खुला।

 

मई 2025 में भारत का निर्यात 2.7 प्रतिशत बढ़ा 
मई 2025 में भारत का कुल निर्यात, माल और सेवाओं को मिलाकर 71.12 अरब डॉलर दर्ज किया गया। इसमें 2.77 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। पिछले साल यह 69.20 डॉलर दर्ज किया गया था। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस अवधि में व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 39.59 अरब डॉलर से घटकर 38.73 अरब डॉलर हो गया। वहीं, सेवाओं का निर्यात 29.61 अरब डॉलर से बढ़कर 32.39 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार भारत ने 77.75 अरब डॉलर की वस्तुओं और सेवाओं का आयात किया है। यह पिछले साल 78.55 अरब डॉलर दर्ज किया गया था। मई में व्यापार घाटा पिछले साल की तुलना में 9.35 अरब डॉलर से कम होकर 6.62 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2026, अप्रैल-मई में अब तक भारत का कुल निर्यात लगभग 142.43 अरब डॉलर रहा है। इसमें 5.75 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। वहीं, इस अवधि में कुल आयात 157.57 अरब डॉलर रहा , जो 6.52 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। 

आरबीआई ने आईआरडी के लिए जारी किए नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव (आईआरडी) के लिए मसौदा नियम जारी किए। आईआरडी एक ऐसा अनुबंध होता है जिसका मूल्य एक या अधिक ब्याज दर, ब्याज दर साधनों की कीमतों या ब्याज दर सूचकांकों से हासिल होता है। ये अनुबंध भविष्य में ब्याज दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव के जोखिम से निपटने में मदद करते हैं।
आरबीआई ने कहा कि आईआरडी निर्देशों की व्यापक समीक्षा की गई और इसे बाजार एवं अन्य संबंधित घटनाक्रम के साथ समायोजित करने के लिए निर्देश तैयार किए गए हैं। मसौदे के मुताबिक एक अनिवासी अपने केंद्रीय इकाई या अपनी समूह इकाई के जरिये आईआरडी लेनदेन कर सकता है। इस तरह के लेनदेन में बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्रीय इकाई/ समूह इकाई उपयोगकर्ता द्वारा उसके लिए और उसकी तरफ से सौदा करने के लिए अधिकृत है। आरबीआई ने इस मसौदे पर सात जुलाई, 2025 तक बैंकों, बाजार प्रतिभागियों और अन्य इच्छुक पक्षों से टिप्पणियां मांगी हैं।

अरुण श्रीनिवास बने मेटा इंडिया के नए एमडी एंड हेड
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने अरुण श्रीनिवास को भारत में अपने नए मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमुख (एमडी एंड हेड) के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति एक जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। इससे पहले सन्ध्या देवनाथन मेटा इंडिया की प्रमुख थी। सन्धया को भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया दोनों क्षेत्रों की जिम्मेदारी के बाद यह नई नियुक्ति की गई। 
मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अपनी नई भूमिका में श्रीनिवास भारत में मेटा के लिए व्यापार, नवाचार और  रेवेन्यू से जुड़े प्राथमिकताओं को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाएंगे।
इससे कंपनी के विकास और स्थानीय ब्रांडों, विज्ञापनदाताओं, डेवलपर्स और व्यापार भागीदारों के साथ साझेदारी को समर्थन दिया जा सके। अरुण श्रीनिवास सीधे सन्ध्या देवनाथन को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed