{"_id":"62c2713272e2e555092c266c","slug":"bus-caught-fire-near-baramunda-overbridge-near-baramunda-bus-stand-in-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: ओडिशा के भुवनेश्वर में चलती बस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: ओडिशा के भुवनेश्वर में चलती बस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां
Mon, 04 Jul 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:18 AM IST
सार
चलती बस में आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। वहीं चार यात्री आग की चपेट में भी आ गए।
विज्ञापन
ओडिशा में चलती बस में लगी आग
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बारामुंडा बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के नीचे एक पुलिया से टकराने के बाद एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। बस फूलबनी से भुवनेश्वर आ रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बस आग लगने के बाद धू-धूकर जल रही है।
विज्ञापन
चार यात्री गंभीर रूप से झुलसे
चलती बस में आग लगने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी यात्रियों को उतारा गया। लेकिन इस दौरान चार यात्री आग की चपेट में आ गए जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के बाद से यात्रियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
यहां देखें वीडियो
#WATCH Odisha | A bus on way from Phulbani to Bhubaneswar caught fire after it collided with a culvert on service road beneath Baramunda overbridge near Baramunda bus stand in Bhubaneswar. 4 passengers were injured. Fire station staff reached the spot & controlled the fire. pic.twitter.com/icJLlH6Ll8
— ANI (@ANI) July 4, 2022
विज्ञापन