फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bureaucrat shuffle DGCA chief coal secretary Umashankar Morth secretary know others update

Bureaucracy: DGCA प्रमुख कोयला सचिव बने, उमाशंकर सड़क परिवहन व राजमार्ग सचिव; पर्यावरण मंत्रालय में भी बदलाव

Sun, 20 Oct 2024 07:16 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 20 Oct 2024 07:16 AM IST
सार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख को कोयला सचिव नियुक्त किया गया है। उमाशंकर सड़क परिवहन व राजमार्ग सचिव होंगे। पर्यावरण मंत्रालय में भी बदलाव हुआ है। अब तन्मय कुमार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव होंगे।

विज्ञापन
Bureaucrat shuffle DGCA chief coal secretary Umashankar Morth secretary know others update
कार्मिक मंत्रालय (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार ने उच्च नौकरशाही में फेरबदल किया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक विक्रम देवदत्त को कोयला सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने दत्त की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह अरुणाचल प्रदेश-गोववा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा कैडर के 1993 बैच के ही आईएएस अधिकारी वी उमाशंकर को सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


तन्मय कुमार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वह अभी इसी मंत्रालय में विशेष सचिव हैं और सचिव लीना नंदन के इस साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगे। सुब्रत गुप्ता को खाद्य प्रसंसकरण उद्योग मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता अभी अपने कैडर राज्य में सेवा दे रहे हैं। वह अनिता प्रवीण की जगह लेंगे जो इस साल 30 नवबंर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक होंगे बागड़े
सुरेंद्र कुमार बागड़े राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के नए महानिदेशक होंगे। वह महाराष्ट्र कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में आवास और शहरी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। एसीसी ने सूचना व प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज शेखर को इसी मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालकृष्णन एसएससी के चेयरमैन होंगे
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के महानिदेशक एस गोपालकृष्णन को कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जो राकेश रंजन का स्थान लेंगे। रंजन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है जो इस महीने की 31 तारीख से प्रभावी होगी। एजीएमयूटी कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पुनीत कुमार गोयल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed